[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business US–Israel–Iran conflict के बीच भी शेयर बाजार में तेजी, निवेशकों का भरोसा कायम

US–Israel–Iran conflict के बीच भी शेयर बाजार में तेजी, निवेशकों का भरोसा कायम

0
US–Israel–Iran conflict के बीच भी शेयर बाजार में तेजी, निवेशकों का भरोसा कायम
सांकेतिक तस्वीर (फोटो : Canva )

Stock Market: बुधवार को शेयर बाजार ने अच्छी शुरुआत की और हरे निशान में खुला. वैश्विक स्तर पर US–Israel–Iran conflict को लेकर तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद भारतीय बाजार ने मजबूती दिखाई.

बाजार में तेजी, निवेशकों का भरोसा बरकरार

सुबह बाजार खुलते ही Nifty 50 23,632 के स्तर पर पहुंच गया, जो करीब 52 अंकों की बढ़त थी. वहीं BSE Sensex भी करीब 297 अंक चढ़कर 76,367 पर खुला. मार्केट एक्सपर्ट Ajay Bagga के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FPI) ने मार्च में भारी निकासी की है, लेकिन घरेलू निवेशकों (DII) ने बाजार को संभाले रखा है.

उनका मानना है कि आने वाले समय में बाजार की दिशा कच्चे तेल की कीमतों और सप्लाई पर निर्भर करेगी. इस बीच, US Federal Reserve की मीटिंग पर भी सभी की नजर है, जहां फिलहाल ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीद नहीं है.

सेक्टर्स में बढ़त, लेकिन अनिश्चितता बनी हुई

बाजार में लगभग सभी सेक्टर्स में तेजी देखने को मिली. IT सेक्टर 2% से ज्यादा चढ़ा, ऑटो सेक्टर में 1.3% की बढ़त रही, जबकि PSU बैंक, FMCG और फार्मा सेक्टर भी हरे निशान में रहे. जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के एक्सपर्ट VK Vijayakumar का कहना है कि युद्ध को लेकर अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है, इसलिए निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है और SIP जारी रखना बेहतर रणनीति हो सकती है. कमोडिटी मार्केट में कच्चे तेल की कीमत करीब 103 डॉलर प्रति बैरल बनी हुई है, जो चिंता का विषय है. वहीं सोना और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट आई है.

एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिली

जापान का Nikkei 225 और दक्षिण कोरिया का KOSPI मजबूत बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं, जबकि Hang Seng Index में हल्की गिरावट रही. कुल मिलाकर, बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद मजबूती बनी हुई है और लंबी अवधि के निवेशकों के लिए निवेश जारी रखना बेहतर माना जा रहा है.

Also Read : मार्च 2026 के आखिरी 15 दिनों में त्योहारों की भरमार, जानें कब खुला रहेगा शेयर बाजार?

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article बच्चों के रोज के टिफिन को बनाएं स्पेशल, ट्राई करें ये 5 रेसिपीज
Next article अंपायर का फैसला सही या गलत, MCC ने सलमान आगा के रन आउट विवाद से उठाया पर्दा
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel