[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business एक बार फिर ऑल-टाइम हाई पर खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त

एक बार फिर ऑल-टाइम हाई पर खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त

0
एक बार फिर ऑल-टाइम हाई पर खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त
केंद्र में एनडीए की सरकार बनते देख बाजार में बूम. फाइल फोटो

Stock Market: चुनावी अनिश्चितता और मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजार ने एक बार फिर ऑल-टाइम हाई के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की है. शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 197.1 अंक चढ़कर अपने ऑल-टाइम हाई 75,607.49 अंक पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 52.40 अंक बढ़कर 23,009.50 पर पहुंचकर अपने कारोबार की शुरुआत की.

शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ बाजार हुआ था बंद

पिछले कारोबारी सत्र शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 7.65 अंक यानी 0.01 प्रतिशत गिरकर 75,410.39 अंक पर बंद हुआ था. हालांकि, कारोबार के दौरान यह 218.46 अंक यानी 0.28 फीसदी बढ़कर 75,636.50 के अपने ऑल-टाइम हाई पर भी पहुंच गया था. कारोबार के दौरान निफ्टी 58.75 अंक यानी 0.25 फीसदी चढ़कर 23,026.40 के अपने सबसे ऊंचे शिखर पर पहुंच गया था, लेकिन बाद में बिकवाली के दबाव में यह 10.55 अंक यानी 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 22,957.10 अंक पर बंद हुआ.

टॉप गेनर और टॉप लूजर शेयर

शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत में ग्लेनमार्क, टॉरेंट फार्मा, डिविस लैब्स, पावर फाइनेंस और गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयरों ने हरे निशान के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की. वहीं, बायोकॉन, अदाणी एंटरप्राइजेज, मनाप्पुरम फाइनेंस, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, भारत इलेक्ट्रिक और सन टीवी नेटवर्क के शेयरों में गिरावट का रुख जारी है.’कारोबार की शुरुआत में ग्लेनमार्क, टॉरेंट फार्मा, डिविस लैब्स, पावर फाइनेंस और गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयरों ने हरे निशान के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की. वहीं, बायोकॉन, अदाणी एंटरप्राइजेज, मनाप्पुरम फाइनेंस, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, भारत इलेक्ट्रिक और सन टीवी नेटवर्क के शेयरों में गिरावट का रुख जारी है.

बाकी बाजारों का क्या है हाल

वहीं, दुनिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो अमेरिकी शेयर बाजार डाऊ जोंस में कमजोरी का रुख बना हुआ है. वहीं, एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान का निक्केई और हांगकांग का हैंगसेंग में बढ़त देखी जा रही है. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रमुख अमेरिका में सोना मजबूती के साथ खुला है. अमेरिका में सोना 2,343.04 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है. वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर इसने 250 रुपये की बढ़त के साथ 71,506 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की. अमेरिकी क्रूड ऑयल और ब्रेंट क्रूड में भी तेजी बनी हुई है. अमेरिकी क्रूड ऑयल 78.04 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड ने 82.36 डॉलर प्रति बैरल पर अपने कारोबार की शुरुआत की.

भारतपे और फोनपे ने आपस में सुलटाया ‘पे-पे’ का विवाद, लंबे अरसे से फंसा था पेंच

क्या कहते हैं बाजार विश्लेषक

बाजार विश्लेषकों का अनुमान है कि शेयर बाजार की यह तेजी कम समय तक के लिए जारी रहेगी. इसका कारण यह है कि लोकसभा चुनाव अपने समापन के करीब है और चौथी तिमाही के नतीजों का दौर समाप्त हो गया है. उनका कहना है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) की बिकवाली में मंदी को सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है. आरबीआई के बंपर लाभांश भुगतान से एफपीआई की बिक्री अस्थायी रूप से रुक सकती है, जिससे संभावित रूप से वित्त वर्ष 2025 का राजकोषीय घाटा कम हो सकता है.

दिल्ली-रांची में सोना सस्ता तो पटना में उड़ा रहा मौज, जानें क्या है ताजा भाव

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Lok Sabha Elections: नालंदा में नीतीश कुमार करेंगे रोड शो, राहुल व तेजस्वी करेंगे पटना में रैली
Next article सुनील नारायण ने रचा इतिहास, तीन बार ये खिताब जीतने वाले बने पहले खिलाड़ी
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel