[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Stock Market: सोमवार को बाजार सपाट रुख के साथ खुला, आईटी शेयरों पर दबाव

Stock Market: सोमवार को बाजार सपाट रुख के साथ खुला, आईटी शेयरों पर दबाव

0
Stock Market: सोमवार को बाजार सपाट रुख के साथ खुला, आईटी शेयरों पर दबाव
शेयर बाजार की मिलीजुली शुरुआत

Stock Market: सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मिलाजुली रही. निफ्टी 50 मामूली बढ़त के साथ 26,333.70 पर खुला, जिसमें 5.15 अंकों (0.02%) की तेजी रही. वहीं बीएसई सेंसेक्स कमजोरी के साथ 121.96 अंक (0.14%) टूटकर 85,640.05 पर खुला. शुरुआती कारोबार में बाजार की दिशा साफ नहीं दिखी, हालांकि वेनेजुएला संकट का असर भारतीय बाजार पर नजर नहीं आया.

मिडकैप-स्मॉलकैप में जोश, बैंकिंग और मीडिया शेयर चमके

ब्रॉडर मार्केट में मजबूती देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 में 0.18% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.55% की तेजी रही. सेक्टरों की बात करें तो निफ्टी मीडिया में 1% से ज्यादा उछाल आया, जबकि निफ्टी मेटल 0.29% चढ़ा. पीएसयू बैंक शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी और इंडेक्स 1.39% मजबूत रहा. हालांकि आईटी शेयरों पर दबाव रहा और निफ्टी आईटी 0.83% फिसला.

ग्लोबल संकेत मजबूत, एक्सपर्ट्स बोले– तेजी के संकेत बरकरार

बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा के मुताबिक, शुक्रवार को भारतीय बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे थे और विदेशी निवेशकों की वापसी से माहौल सकारात्मक है. वहीं, विश्लेषक सुनील गुर्जर ने कहा कि निफ्टी पिछले छह हफ्तों की सुस्ती के बाद मजबूत तेजी दिखा रहा है और ऑल टाइम हाई के करीब बना हुआ है. वैश्विक बाजारों में भी मजबूती दिखी—जापान, दक्षिण कोरिया और ताइवान के बाजार 2% से ज्यादा चढ़े. अमेरिकी फ्यूचर्स में तेजी रही, जबकि सोना-चांदी के दाम भी बढ़े. निवेशकों की नजर इस हफ्ते आने वाले अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर बनी हुई है.

Also Read: आ गई बजट पेश करने की तारीख ?, इंतजार हुआ खत्म

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Hindu Rituals: पूजा के समय सिर ढकने की परंपरा, कैसे शांत होता है मन और स्थिर होती है चेतना
Next article Shakambhari Mata: शाकंभरी माता की कृपा, जीवनदायिनी शक्ति और शाक-सब्जियों से समृद्धि का प्रतीक
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel