[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Stock Market: लगातार दूसरे दिन सुस्त रहा बाजार, आईटी, बैंक शेयरों में रही बिकवाली, सेंसेक्स 107 अंक टूटा

Stock Market: लगातार दूसरे दिन सुस्त रहा बाजार, आईटी, बैंक शेयरों में रही बिकवाली, सेंसेक्स 107 अंक टूटा

0
Stock Market: लगातार दूसरे दिन सुस्त रहा बाजार, आईटी, बैंक शेयरों में रही बिकवाली, सेंसेक्स 107 अंक टूटा

Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बार एक बार फिर से सुस्त रहा. विदेशी बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और बैंक शेयरों में बिकवाली होने से शुक्रवार को मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही. बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के अंत में 106.62 अंक यानी 0.16 प्रतिशत गिरकर 66,160.20 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 388.17 अंक तक कमजोर होकर 65,878.65 अंक तक आ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 13.85 अंक यानी 0.07 प्रतिशत गिरकर 19,646.05 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के समूह में शामिल शेयरों में से बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा और मारुति सुजुकी में गिरावट दर्ज की गई. दूसरी तरफ, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंस, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त का रुख देखा गया.

एशियाई बाजारो में रहा मिला जुला रुख

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए जबकि जापान का निक्की गिरावट पर रहा. यूरोप के बाजारों में कारोबार के दौरान मिला-जुला रुख देखा जा रहा था। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत गिरावट के साथ 83.89 डॉलर प्रति बैरल पर रहा. शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 3,979.44 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की. बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 440.38 अंक यानी 0.66 प्रतिशत गिरकर 66,266.82 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 118.40 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,659.90 अंक पर बंद हुआ था.

रुपया 32 पैसे टूटकर 82.24 प्रति डॉलर पर

विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और घरेलू बाजारों में गिरावट के बीच अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 32 पैसे टूटकर 82.24 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतें 84 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचने से भी घरेलू मुद्रा पर असर पड़ा। दूसरी ओर अमेरिका में उम्मीद से बेहतर वृहद आर्थिक आंकड़ों के चलते अमेरिकी मुद्रा को मजबूती मिली. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.30 पर खुला. दिन में कारोबार के दौरान यह 82.19 के उच्चस्तर तथा 82.34 के निचले स्तर तक आया. अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से 32 पैसे टूटकर 82.24 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ. रुपया बृहस्पतिवार को 81.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

Also Read: Business News in Hindi Live: बीएसई सेंसेक्स 106.62 अंक टूटकर 66,160 पर बंद, निफ्टी भी पड़ा सुस्त

कच्चे तेल का भाव गिरा

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत घटकर 101.75 पर आ गया. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.47 प्रतिशत गिरकर 83.84 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 106.62 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66,160.20 अंक पर बंद हुआ. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 3,979.44 एकरोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel