[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Stock Market: भारतीय बाजारों में सतर्क शुरुआत, फेडरल रिजर्व के फैसले से बढ़ी बेचैनी

Stock Market: भारतीय बाजारों में सतर्क शुरुआत, फेडरल रिजर्व के फैसले से बढ़ी बेचैनी

0
Stock Market: भारतीय बाजारों में सतर्क शुरुआत, फेडरल रिजर्व के फैसले से बढ़ी बेचैनी
Stock Market

Stock Market :मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ खुले, लेकिन निवेशकों का रुख सतर्क रहा. इंडो-अमेरिका व्यापार वार्ता की बहाली और इस सप्ताह आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले ने बाजार को “वेट एंड वॉच” मोड में डाल दिया.

शुरुआती कारोबार का हाल

कारोबार की शुरुआत में निफ्टी 50 सूचकांक 25,073.60 पर रहा, जो 4.40 अंकों यानी 0.02 प्रतिशत ऊपर था. वहीं, बीएसई सेंसेक्स 81,851.84 पर खुला और इसमें 66.10 अंकों यानी 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़त दर्ज की गई.

निवेशकों में सतर्कता

बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने कहा कि “भारतीय बाजारों की नजर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल पर है, जो सोमवार रात भारत पहुंचा. यह वार्ता इंडो-अमेरिका व्यापार संबंधों के लिए अहम मानी जा रही है. हालांकि भारतीय स्टॉक फ्यूचर्स पर इसका कोई खास असर नहीं दिखा.”
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व का दर कटौती का फैसला भी भारतीय बाजारों की चाल तय करेगा. “फेड के बड़े फैसले से पहले बाजार अक्सर अस्थिर होते हैं. आज और कल भारतीय बाजार में भी यही स्थिति दिख सकती है.”

सेक्टोरल इंडेक्स का प्रदर्शन

एनएसई के सेक्टोरल इंडेक्स मिलाजुला प्रदर्शन कर रहे थे. निफ्टी ऑटो 0.33 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.15 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 0.42 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 0.17 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा 0.19 प्रतिशत की बढ़त में रहे. केवल निफ्टी प्राइवेट बैंक लाल निशान पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 100 में 0.06 प्रतिशत, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.16 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.28 प्रतिशत की तेजी देखी गई. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सकारात्मक माहौल देखने को मिला. अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता को लेकर उम्मीद बढ़ी है. व्हाइट हाउस ने स्पेन के मैड्रिड में हुई चौथे दौर की वार्ता को सफल बताया. इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शुक्रवार को होने वाली फोन कॉल से टैरिफ तनाव में राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है.

घरेलू आर्थिक संकेतक

आशिका इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने बताया कि घरेलू स्तर पर थोक मूल्य सूचकांक (WPI) में अगस्त 2025 में सालाना आधार पर 0.52 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि बाजार अनुमान 0.30 प्रतिशत का था. जुलाई में यह आंकड़ा 0.58 प्रतिशत की गिरावट पर था.

एशियाई बाजारों का हाल

अन्य एशियाई बाजारों में ज्यादातर तेजी रही. जापान का निक्केई 0.52 प्रतिशत चढ़ा, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.22 प्रतिशत मजबूत हुआ, हांगकांग का हैंगसेंग 0.17 प्रतिशत बढ़ा और ताइवान का वेटेड इंडेक्स 0.92 प्रतिशत की बढ़त में रहा. हालांकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स 0.09 प्रतिशत की मामूली गिरावट में रहा.

Also Read: UPI में बड़ा बदलाव, अब रोजाना 10 लाख तक का ट्रांजैक्शन, Collect फीचर 1 अक्टूबर से बंद

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Sikh Baby Boy Names: अपने बेटे के लिए चुनें 50+ सबसे पवित्र और शुभ नाम, गुरुवाणी से प्रेरित
Next article Vishwakarma Puja 2025: भगवान विश्वकर्मा की पूजा कब, जानें शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel