[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स में 982 अंकों की भारी गिरावट

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स में 982 अंकों की भारी गिरावट

0
शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स में 982 अंकों की भारी गिरावट
Share Market crashed

Stock Market: वाहन, ईंधन, ऊर्जा क्षेत्र और बैंकिंग क्षेत्र की कंपनियों के स्टॉक्स में तेज गिरावट की वजह से मंगलवार को 22 अक्टूबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार मच गया. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 982.45 अंक 1.21% की भारी गिरावट के साथ 80,168.82 अंक पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 303.40 अंक या 1.22% फिसलकर 24,477.70 अंक पर पहुंच गया. हालांकि, सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 37.14 की मामूली बढ़त के साथ 81,188.41 अंक पर और निफ्टी भी 17.55 अंक चढ़कर 24,798.65 अंक पर खुले थे.

बीएसई सेंसेक्स के 28 शेयर धड़ाम

कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 28 के शेयर धड़ाम हो गए. इनमें सबसे अधिक नुकसान वाहन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा को हुआ. इसका शेयर 3.79% गिरकर 2883.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. इसके अलावा, टाटा स्टील, पावरग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, मारुति सुजुकी, लार्सन एंड ट्रुबो, और बजाज फिनसर्व के शेयरों में 2% से अधिक गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, बाजार के भारी गिरावट के बीच आईसीआईसीआई बैंक के शेयर ने कंपनी का झंडा बुलंद किए रखा.

इसे भी पढ़ें: चीन के चलते दिवाली से पहले सोना रिकॉर्ड महंगा, चांदी 1 लाख को पार करने को तैयार

एनएसई में 2,452 शेयर टूटे

वहीं, एनएसई की 2,816 कंपनियों में से 2,452 के शेयर टूट गए, जबकि 304 के शेयर बढ़त में रहे. हालांकि, 60 कंपनियों के शेयर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ. एनएसई में सबसे अधिक नुकसान अदाणी एंटरप्राइजेज को हुआ. इसका शेयर करीब 3.85% गिरकर 2824.45 रुपये पर आ गया. इसके अलावा, भारत इलेक्ट्रॉनिक, कोल इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स के शेयरों में भी करीब 3% तक गिरावट दर्ज की गई. एनएसई में भी आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई.

इसे भी पढ़ें: सलमान खान को धमकाने वाले लॉरेंस बिश्नोई के पास कितना है पैसा, कहां करता है खर्च

एशियाई बाजारों का हाल

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225 और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नकारात्मक रुख बना रहा. हालांकि, चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में मजबूत रुख बना रहा. सोमवार को यूरोपीय और अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.47% गिरकर 73.94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: पेटीएम ने एक झटके में पाटा 290 करोड़ का घाटा, दूसरी तिमाही में कंपनी को जोरदार मुनाफा

इसे भी पढ़ें: हुंडई मोटर को झटका, 1.47% के डिस्काउंट पर मारी एंट्री, 6% टूट गया शेयर

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Waqf Board JPC Meeting: वक्फ बोर्ड की बैठक में हाथापाई, बोतल तोड़ने से कल्याण बनर्जी चोटिल, निलंबित
Next article Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले केशरपुर चेकपोस्ट से फिर कैश बरामद, एक लाख से अधिक रुपए मिले
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel