[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Stock Market: नए वित्त वर्ष के पहले दिन सेंसेक्स 1187 अंक उछला, निफ्टी 22,600 के पार!

Stock Market: नए वित्त वर्ष के पहले दिन सेंसेक्स 1187 अंक उछला, निफ्टी 22,600 के पार!

0
Stock Market: नए वित्त वर्ष के पहले दिन सेंसेक्स 1187 अंक उछला, निफ्टी 22,600 के पार!
आज छुट्टी, लेकिन शाम को खुलेगा MCX (फोटो/Canva)

Stock Market: आज शेयर बाजार ने शानदार वापसी की. बीएसई (BSE) सेंसेक्स 1,187 अंक (1.65%) की भारी तेजी के साथ 73,134 के स्तर पर बंद हुआ. इसी तरह, एनएसई (NSE) निफ्टी भी 348 अंक (1.56%) की बढ़त लेकर 22,679 के स्तर पर पहुंच गया. गौरतलब है कि 30 मार्च को बाजार में 1600 अंकों से ज्यादा की गिरावट रही थी, और कल महावीर जयंती के कारण बाजार बंद था, लेकिन आज की तेजी ने सेंटीमेंट को पूरी तरह सकारात्मक बना दिया है.

मिडिल ईस्ट तनाव खत्म होने के संकेत

बाजार में आई इस हरियाली का सबसे बड़ा कारण मिडिल ईस्ट (Middle East) से आई सुखद खबर है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बयान दिया है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध अगले 2 से 3 हफ्तों में समाप्त हो सकता है. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका अपना लक्ष्य पा चुका है और ऑपरेशन अब ‘लास्ट स्टेज’ में है. इस बयान ने वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता को कम किया और निवेशकों का जोखिम उठाने का साहस बढ़ाया.

ग्लोबल मार्केट और एशियाई बाजारों में तेजी

दुनियाभर के बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने भारतीय बाजार को बूस्ट दिया. अमेरिकी बाजार 31 मार्च को शानदार बढ़त के साथ बंद हुए थे, जहाँ डाउ जोन्स 2.49% और नैस्डैक 3.83% चढ़ा था. इसका असर आज एशियाई बाजारों पर भी दिखा.

  • साउथ कोरिया (KOSPI): 8.44% की ऐतिहासिक बढ़त.
  • जापान (Nikkei): 5.24% का उछाल.
  • हॉन्गकॉन्ग और चीन: यहां भी 1.5% से 2% तक की तेजी रही.

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

युद्ध खत्म होने की उम्मीदों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है. आज कच्चा तेल (Crude Oil) 1% घटकर 103 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. हालांकि, 28 फरवरी को जंग शुरू होने से पहले यह 70 डॉलर के करीब था, लेकिन मौजूदा गिरावट भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए एक बड़ी राहत है, जिससे महंगाई कम होने की उम्मीद बढ़ी है.

सेक्टरवार प्रदर्शन: इन शेयरों में रही धूम

आज बाजार की बढ़त का नेतृत्व बैंकिंग, मीडिया और मेटल शेयरों ने किया. इन सेक्टर्स में निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया. चौतरफा खरीदारी के कारण बाजार के अधिकांश इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, जिससे नए वित्त वर्ष की शुरुआत भारतीय निवेशकों के लिए बेहद लाभकारी साबित हुई.

Also Read: विधवा महिला के गुजारा भत्ते पर कोर्ट का नियम, ससुर तभी देंगे खर्च जब पूरी हों ये शर्तें

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article डायबिटीक छात्र के लिए खास नियम, JEE Main 2026 गाइडलाइंस में मिली छूट
Next article ‘लईका किसान के’ में दिखा प्रमोद प्रेमी का स्वैग भरा देसी लुक, यूट्यूब पर उड़ा रहा गर्दा
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel