[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 16 अंकों की बढ़त

मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 16 अंकों की बढ़त

0
मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 16 अंकों की बढ़त
Stock Market Close

Stock Market Closed: भारतीय शेयर बाजार बुधवार 11 दिसंबर 2024 को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 16.09 अंक या 0.02% की मामूली बढ़त के साथ 81,526.14 अंक पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 31.75 अंक की जोरदार 0.13% बढ़त के साथ 24,641.80 अंक पर पहुंच गया.

बीएसई में 14 शेयरों में बढ़त

बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 14 शेयर बढ़त और 16 शेयर नरम रहे. इसमें बजाज फाइनेंस के शेयर को सबसे अधिक मुनाफा हुआ, जबकि अदाणी पोर्ट्स का शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहा. बढ़त में रहने वाले दूसरे शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल सनफार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक और आईटीसी शामिल हैं.

एनएसई में ट्रेंट का शेयर सबसे अधिक मजबूत

एनएसई के 2871 शेयरों में से 1500 हरे निशान और 1296 शेयर लाल निशान पर रहे, जबकि 75 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ. इनमें ट्रेंट का शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहा और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. एनएसई में जिन दूसरे शेयर भी मजबूत हुए, उनमें बजाज फाइनेंस, ब्रिटानिया, श्रीराम फाइनेंस और इन्फोसिस शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: अनिल अंबानी ने बनाई नई कंपनी, रिलायंस पावर ने निवेशकों को दिया है 1282.46% रिटर्न

एशिया के दूसरे बाजारों में बढ़त

एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो जापान के निक्केई 225, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में बढ़त बनी रही. हालांकि, हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट देखी गई. यूरोपीय बाजारों की चाल सुस्त रही, जबकि अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.99% उछलकर 72.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: कभी आरबीआई के सचिव थे संजय मल्होत्रा, आज संभाली गवर्नर की कमान

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel