[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business वैश्विक बाजारों की कमजोरी Stock Market में हाहाकार, सेंसेक्स में 602.65 अंकों की गिरावट

वैश्विक बाजारों की कमजोरी Stock Market में हाहाकार, सेंसेक्स में 602.65 अंकों की गिरावट

0
वैश्विक बाजारों की कमजोरी Stock Market में हाहाकार, सेंसेक्स में 602.65 अंकों की गिरावट
Stock Market

Stock Market: वैश्विक बाजारों में गिरावट की वजह से गुरुवार 25 जुलाई 2024 को घरेलू शेयर बाजार (Domestic Stock Marrket) के शुरुआती कारोबार में हाहाकार मचा हुआ है. शेयर बाजार के शुरुआती कामकाज में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 602.65 अंक या 0.75 फीसदी गिरकर 79,546.23 पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) ने भी 192.55 अंक या 0.79 फीसदी टूटकर 24220.90 के स्तर पर पहुंच गया. बुधवार को बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 280.16 अंक या 0.35 फीसदी गिरकर 80,148.88 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 0.24 फीसदी या 65.55 अंकों की कमजोरी के साथ 24,413.50 अंक के स्तर पर पहुंच गया था.

लाल निशान पर सेंसेक्स के 24 शेयर

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से करीब 24 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर खुले, जबकि केवल पांच कंपनियों के शेयर लाभ के साथ खुले. जिन कंपनियों के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे हैं, उनमें आईटीसी, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, सनफार्मा, रिलायंस, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक शामिल हैं. जिन छह कंपनियों के शेयर लाभ में रहे, उनमें एलएंडटी, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एसडीएफसी बैंक शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Income Tax: न्यू टैक्स स्लैब में 1.75 लाख का फायदा, तो ओल्ड में 10 लाख पर नहीं लगेगा टैक्स, जानें कैसे

एशियाई बाजारों में नकरात्मक रुख

एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 1032.91 अंकों की सबसे बड़ी गिरावट देखी जा रही है. इसके बाद हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में नकारात्मक रुख देखा जा रहा है. बुधवार को अमेरिका का डाऊ जोंस मजबूत रुख के साथ बंद हुआ था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1.03 फीसदी की गिरावट के साथ 2,374.89 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.78 फीसदी की कमजोरी के साथ 76.99 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें: Gold Price: कस्टम ड्यूटी में कटौती से चकराकर गिर गया सोना, 4000 रुपये तक हो गया सस्ता

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Budget session: बजट सत्र गाली देने के लिए नहीं है, किरेन रिजिजू ने कहा
Next article Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी-रजत की जिंदगी तबाह करने के लिए एंट्री ले रहा ये नया किरदार, निभाएगा ये रोल
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel