[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business चांदी की निकल गई हवा, सोने की हेकड़ी गुम! सर्राफा बाजार में घट गया भाव

चांदी की निकल गई हवा, सोने की हेकड़ी गुम! सर्राफा बाजार में घट गया भाव

0
चांदी की निकल गई हवा, सोने की हेकड़ी गुम! सर्राफा बाजार में घट गया भाव
सोना-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज.

Sona Chandi Bhav: दुनियाभर के बाजारों में मुनाफावसूली का असर गुरुवार को भारत के सर्राफा बाजार पर साफ दिखाई दिया. दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत अपने रिकॉर्ड स्तर से बड़ी गिरावट के साथ नीचे आ गई. अखिल भारतीय सर्राफा संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, चांदी 12,500 रुपये टूटकर 2,43,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. एक दिन पहले ही चांदी 5,000 रुपये की तेजी के साथ 2,56,000 रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंची थी. अचानक आई इस गिरावट से निवेशकों और कारोबारियों में हलचल देखी गई.

सोने की कीमतों में भी नरमी

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी कमजोरी दर्ज की गई. स्थानीय बाजार में 99.9% शुद्धता वाला सोना 900 रुपये गिरकर 1,40,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया. इससे पहले इसका बंद भाव 1,41,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था. लगातार ऊंचे स्तरों पर कारोबार करने के बाद सोने में आई यह गिरावट संकेत देती है कि निवेशक फिलहाल मुनाफा निकालने के मूड में हैं.

क्यों आई बाजार में गिरावट?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) सौमिल गांधी के मुताबिक, सुरक्षित निवेश की मांग में कमी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की स्थिरता के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना. उन्होंने कहा कि जब वैश्विक स्तर पर जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ती है, तो निवेशक सोना-चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों से पैसा निकालकर अन्य एसेट क्लास की ओर रुख करते हैं. इसी कारण घरेलू बाजार में भी भाव टूटे.

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर घरेलू कीमतों पर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी में गिरावट देखने को मिली. हाजिर सोना 29.65 डॉलर या 0.67% गिरकर 4,426.91 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं, चांदी 3.22 प्रतिशत यानी 2.51 डॉलर टूटकर 75.67 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी. विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स में स्थिरता आने से कीमती धातुओं की तेजी पर ब्रेक लगा है, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा.

सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव रह सकता है जारी

बाजार विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. वैश्विक आर्थिक आंकड़े, केंद्रीय बैंकों की नीतियां और भू-राजनीतिक हालात कीमतों की दिशा तय करेंगे. अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव बना रहता है, तो घरेलू सर्राफा बाजार में और नरमी देखने को मिल सकती है. हालांकि, त्योहारों और शादी के सीजन की मांग भाव को एक निश्चित स्तर पर सहारा भी दे सकती है.

इसे भी पढ़ें: भारत में तोंद कम करने की दवा की धुआंधार बिक्री, 2025 में मोटा हो गया फार्मा बाजार

क्या करें निवेशक

सोने-चांदी की कीमतों में अचानक आई इस गिरावट ने यह साफ कर दिया है कि रिकॉर्ड ऊंचाइयों के बाद सुधार आना स्वाभाविक है. विशेषज्ञ निवेशकों को सलाह दे रहे हैं कि वे जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें और लंबी अवधि की रणनीति के तहत ही सोना-चांदी में निवेश करें. मौजूदा गिरावट कुछ निवेशकों के लिए खरीदारी का अवसर भी बन सकती है, लेकिन जोखिम को समझना बेहद जरूरी है.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता एसआईपी का 12x12x20 फॉर्मूला, जान जाएगा तो बन जाएगा 1 करोड़ का मालिक

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article साइबर अपराधी ने मोबाइल पर दी गोली मारने की धमकी
Next article हाइस्पीड बाइक से कर रहा था स्टंटबाजी, मैट्रिक के छात्र का कटा 32 हजार 500 का चालान
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel