[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Silver Rate: चांदी ने तोड़ दिया रिकॉर्ड, 5,100 रुपये की छलांग लगाकर 1.99 लाख के पार

Silver Rate: चांदी ने तोड़ दिया रिकॉर्ड, 5,100 रुपये की छलांग लगाकर 1.99 लाख के पार

0
Silver Rate: चांदी ने तोड़ दिया रिकॉर्ड, 5,100 रुपये की छलांग लगाकर 1.99 लाख के पार
दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में जोरदार उछाल.

Silver Rate: दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी ने शुक्रवार को नया इतिहास रच दिया. कीमतों में 5,100 रुपये की बड़ी उछाल के साथ चांदी 1,99,500 रुपये प्रति किलोग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार यह लगातार तीसरा दिन है, जब चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई है. इससे पहले गुरुवार को चांदी 2,400 रुपये बढ़कर 1,94,400 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, जबकि बुधवार को इसमें 11,500 रुपये की भारी छलांग लगी थी.

सुरक्षित निवेश की मांग ने बढ़ाई चमक

वैश्विक स्तर पर निवेशकों में सुरक्षित परिसंपत्तियों की ओर रुझान बढ़ने से चांदी की मांग में इजाफा हुआ है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने बताया कि घरेलू बाजार में हाजिर चांदी की कीमतों ने एक बार फिर नया शीर्ष स्तर छुआ है. साथ ही सोने के दाम भी रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गए हैं. कमजोर रुपये और निवेश मांग के बढ़ने से कीमती धातुओं में रफ्तार बनी हुई है.

सोने की कीमतों में भी जोरदार बढ़ोतरी

सर्राफा संघ के आंकड़ों के अनुसार, 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,110 रुपये की बढ़त के साथ 1,33,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. पिछले सत्र में सोना 1,32,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि सोने और चांदी दोनों में मजबूत निवेश मांग देखी जा रही है, जिससे इनके दाम लगातार चढ़ रहे हैं.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में मजबूती देखने को मिल रही है. हाजिर सोना 58.61 डॉलर (1.37%) बढ़कर 4,338.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं चांदी एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 64.57 डॉलर प्रति औंस के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई. विदेशी बाजारों में यह तेजी घरेलू कीमतों को भी मजबूती दे रही है.

फेडरल रिजर्व की नीति ने दिया गति

कोटक सिक्योरिटीज के करेंसी और कमोडिटी प्रमुख अनिंद्य बनर्जी ने कहा कि महंगाई बढ़ने के खतरे और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा 0.25 प्रतिशत की ब्याज दर में कटौती के बाद सोने और चांदी में नई तेजी आई है. ब्याज दरों में कटौती से डॉलर कमजोर होता है, जिससे कीमती धातुओं की मांग बढ़ जाती है और कीमतें ऊपर चली जाती हैं.

इसे भी पढ़ें: Bingo Potato Chips की दमदार वापसी, आईटीसी फूड्स ने लॉन्च किया दो नया फ्लेवर

आने वाले दिनों में कहां जाएगी कीमत?

विशेषज्ञों का मानना है कि कमजोर रुपया, मजबूत वैश्विक मांग और लगातार बढ़ रहे निवेश के चलते चांदी और सोने की कीमतों में निकट भविष्य में और तेजी देखने को मिल सकती है. चांदी ने जिस तेजी से रिकॉर्ड तोड़ा है, उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को भी पार कर सकती है.

इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, बीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई को कैबिनेट से मिली हरी झंडी

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article रेलवे विकास को मिलेगी गति, जाम से मिलेगा छुटकारा
Next article नेशनल स्कूल गेम्स एथलेटिक्स अंडर-17 में भाग लेने जिले से छह एथलीट लखनऊ पहुंचे
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel