[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Share Market : शेयर बाजार में आज भी बड़ी गिरावट

Share Market : शेयर बाजार में आज भी बड़ी गिरावट

0
Share Market : शेयर बाजार में आज भी बड़ी गिरावट
शेयर बाजार की सांकेतिक तस्वीर

Share Market : दुनियाभर के बाजारों में भारी गिरावट के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 790.87 अंक की गिरावट के साथ 73,821.56 अंक पर आ गया. एनएसई निफ्टी 231.15 अंक फिसलकर 22,313.90 अंक पर रहा. सेंसेक्स में लिस्टेड 30 कंपनियों में से इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और मारुति के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयर मुनाफे में रहे.

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच सेंसेक्स, निफ्टी गुरुवार को स्थिर

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में गुरुवार को दोनों मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लगभग स्थिर बंद हुए. विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रही. इस का असर बाजार पर नजर आया. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 10.31 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 74,612.43 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 74,834.09 अंक तक गया और नीचे में 74,520.78 अंक तक पहुंचा. इस प्रकार, इसमें 313.31 अंक का उतार-चढ़ाव आया. 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.50 अंक यानी 0.01 प्रतिशत फिसलकर गुरुवार को 22,545.05 अंक पर बंद हुआ. इसके साथ निफ्टी में लगातार सातवें सत्र में गिरावट जारी रही. निफ्टी में शामिल शेयरों में 31 नुकसान में जबकि 19 फायदे में रहे. सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, जोमैटो, टाटा स्टील और नेस्ले प्रमुख रूप से लाभ में नजर आए. वहीं, नुकसान में रहने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट में सर्वाधिक 4.99 प्रतिशत की गिरावट आई.

एशिया के अन्य बाजारों का हाल

27 फरवरी को एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में दिखे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में नजर आया. यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर में गिरावट का रुख रहा. अमेरिकी बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रुख था.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Crazxy Movie Review: दिल की धड़कनें बढ़ा देगी सोहम शाह की क्रेजी, ‘तुम्बाड’ से भी अधिक रोमांचक क्लाइमेक्स
Next article दिल्ली में सस्ती हुई बिजली! कब से बिल आएगा कम?
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel