[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business अच्छी शुरुआत के बाद मार्केट में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 83,500 के पार खुलकर फिसला

अच्छी शुरुआत के बाद मार्केट में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 83,500 के पार खुलकर फिसला

0
अच्छी शुरुआत के बाद मार्केट में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 83,500 के पार खुलकर फिसला
Share Market Today

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 18 फरवरी को कारोबार की शुरुआत शानदार बढ़त के साथ हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में बिकवाली के दबाव ने बाजार की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. शुरुआत में जहां दोनों प्रमुख इंडेक्स रिकॉर्ड स्तरों को छू रहे थे, वहीं नौ बजते-बजते बाजार में उठापटक का दौर शुरू हो गया.

बाजार की हरियाली और फिर गिरावट

बुधवार 18 फरवरी को BSE सेंसेक्स ने 102 अंकों की तेजी के साथ 83,553.59 के स्तर पर दस्तक दी. इसी तरह, NSE निफ्टी 50 ने भी 27 अंकों की बढ़त लेते हुए 25,752.65 के लेवल पर ओपनिंग की. हालांकि, यह तेजी ज्यादा देर टिक नहीं सकी. प्रॉफिट बुकिंग के चलते सेंसेक्स मामूली 14 अंक और निफ्टी 3 अंक नीचे फिसलकर लाल निशान पर आ गए.

17 फरवरी को कैसा रहा मार्केट?

मंगलवार 17 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में सीमित लेकिन टिकाऊ तेजी देखने को मिली और दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए. BSE Sensex 173.81 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,450.96 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE Nifty 50 42.65 अंक या 0.17 प्रतिशत चढ़कर 25,725.40 पर पहुंच गया.

बीएसई बास्केट में ITC, Infosys, Asian Paints, Adani Ports और Titan टॉप गेनर रहे, जबकि Tata Steel, Trent, Reliance Industries और Mahindra & Mahindra जैसे शेयरों में मुनाफावसूली देखी गई. सेक्टोरल फ्रंट पर Nifty 100, Nifty Bank, Nifty FMCG, Nifty Midcap 100, Nifty Smallcap 100, Nifty Auto और Nifty IT में मजबूती रही, जबकि कुल मिलाकर मंगलवार को BSE के 28 शेयर बढ़त और 12 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.

Also Read: 2,000 रुपए की किस्त चाहिए तो आज ही निपटाएं ये काम, वरना लिस्ट से कट सकता है नाम

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel