[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Sensex Today: शेयर मार्केट पर YES-Corona की मार, बड़ी गिरावट से बाजार में भूचाल

Sensex Today: शेयर मार्केट पर YES-Corona की मार, बड़ी गिरावट से बाजार में भूचाल

0
Sensex Today: शेयर मार्केट पर YES-Corona की मार, बड़ी गिरावट से बाजार में भूचाल

Stock Market Sensex Nifty Today: यस बैंक संकट (Yes Bank Crisis) और कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreak) की मार से के देश के शेयर बाजार उबर नहीं पा रहे हैं. सोमवार को भी भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई है. सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा गिरावट के साथ खुला, वहीं निफ्टी में भी करीब 800 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

सोमवार को सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स शुक्रवार के बंद 37576.62 की तुलना में 626.42 अंक घटकर 37 हजार से नीचे 36950.20 अंक पर खुला. कारोबार के शुरू से ही चौतरफा बिकवाली का दबाव रहने से करीब 1200 अंक नीचे 36388.28 अंक पर आ गया. इसके बाद मामूली सुधार से 36427.44 अंक हो गया. यह स्तर शुक्रवार के बंद की तुलना में करीब 1150 अंक नीचे है.

निफ्टी भी कारोबार के प्रारंभ से ही बिकवाली के दबाव में रहा और 332 अंक नीचे 10657.95 अंक पर आ गया. निफ्टी के 50 शेयरों में से 46 लाल और चार हरे निशान में थे.

बताते चलें कि कोरोना का प्रकोप और यस बैंक का संकट शेयर बाजार पर कहर बनकर टूटा है. पिछले कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल रही थी और शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति पर बीएसई का सेंसेक्स 893.99 अंक और निफ्टी भी 289.45 अंक लुढ़क कर क्रमश: 37,576.62 और 10,979.55 अंक पर बंद हुआ.

बहरहाल, स्टेट बैंक (SBI) के हाथ में जाने से यस बैंक (YES Bank) में 10 फीसदी का जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है. SBI आज रिजर्व बैंक को रेस्क्यू प्लान (Rescue Plan) सौंपेगा. 2450 करोड़ रुपये के निवेश से शुरुआत हो सकती है.

क्रूड में भारी गिरावट से तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के शेयर भागे हैं. एचपीसीएल (HPCL) 7 प्रतिशत तो बीपीसीएल (BPCL) में लगभग 5 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है. ओपेक (OPEC) और रूस (Russia) के बीच प्रइस वार (Price War) छिड़ने से ब्रेंट 31 डॉलर के करीब पहुंच गया है.

क्रूड में गिरावट के बावजूद रुपये में कमजोरी आयी है. डॉलर के मुकाबले रुपया 74 के नीचे फिसल गया है. वहीं, सोने में चमक देखी जा रही है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article विधायक ढुल्लू सहित 8 लोगों पर ST एक्ट के तहत मामला दर्ज, आदिवासियों की जमीन कब्जा करने का आरोप
Next article Price War : कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट, रूस और सऊदी के भिड़ने से जनता को फायदा
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel