[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, करोड़ों की संपत्ति मिनटों में साफ

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, करोड़ों की संपत्ति मिनटों में साफ

0
Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, करोड़ों की संपत्ति मिनटों में साफ
निफ्टी ने फिर पकड़ी 24,000 की रफ्तार. आईटी और एविएशन शेयरों में धूम. (फोटो/Canva)

Share Market : सोमवार को देश के शेयर बाजारों की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सैन्य गतिविधियों ने निवेशकों का भरोसा हिला दिया, जिसका सीधा असर बाजार पर दिखा.

Image 12
Share market: ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, करोड़ों की संपत्ति मिनटों में साफ 3

सेंसेक्स-निफ्टी में तेज गिरावट

कारोबार की शुरुआत में Nifty 50 24,659 के स्तर पर खुला, जो 519 अंकों यानी करीब 2% की गिरावट थी. वहीं BSE Sensex 78,512 पर खुला और 2,775 अंक यानी 3.41% टूट गया. इससे साफ है कि बाजार में घबराहट का माहौल बना हुआ है.

एक्सपर्ट की राय क्या है ?

मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा के मुताबिक, दुनिया इस समय काफी अनिश्चित दौर से गुजर रही है और बाजार स्थिरता खोजने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर ईरान बातचीत फिर से शुरू करता है और होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों की आवाजाही जारी रहती है, तो बाजार में सुधार आ सकता है. उन्होंने तीन बड़े खतरे गिनाए.

  • होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं.
  • खाड़ी देशों में भारत के व्यापार पर असर पड़ सकता है.
  • मिडिल ईस्ट में काम कर रहे करीब 90 लाख भारतीयों पर खतरा बढ़ सकता है.

टेक्निकल संकेत क्या कहते हैं ?

सेबी रजिस्टर्ड एनालिस्ट सुनील गुर्जर ने बताया कि इंडेक्स 200-EMA के नीचे चला गया है, जो लंबी अवधि की कमजोरी का संकेत है. अगर बाजार इसी स्तर के नीचे बंद होता रहा तो गिरावट और बढ़ सकती है. हालांकि, यहां से मजबूत रिकवरी भी संभव है.

सभी सेक्टरों में बिकवाली

  • एनएसई के बड़े इंडेक्स में भी गिरावट रही.
  • निफ्टी 100: 2% से ज्यादा नीचे
  • निफ्टी मिडकैप 100: 3.43% गिरा
  • निफ्टी स्मॉलकैप 100: 3.78% टूटा
  • सेक्टरों की बात करें तो ऑटो, FMCG और IT समेत लगभग सभी सेक्टर लाल निशान में रहे.

सोना-चांदी में तेजी

जहां शेयर बाजार गिरा, वहीं सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने-चांदी में तेजी आई. 24 कैरेट सोना 3% बढ़कर ₹1,67,329 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. चांदी भी करीब 3.89% बढ़कर ₹2,85,700 प्रति किलो हो गई.

एशिया और अमेरिका के बाजार भी कमजोर

एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली. जापान, सिंगापुर और हांगकांग के प्रमुख इंडेक्स नीचे रहे. वहीं अमेरिका में भी दबाव दिखा. S&P 500 और Nasdaq Composite में भी गिरावट दर्ज की गई.

Also Read: ईरान-इजराइल युद्ध का असर, जानें क्या है आज सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट्स

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article पाकिस्तान धुआं–धुआं, अफगानिस्तान ने नूर खान एयरबेस को किया टारगेट
Next article सड़क हादसे में पत्रकार की मौत, गोला में शोक की लहर
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel