[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Share Market: भारतीय शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स निफ्टी फिसले

Share Market: भारतीय शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स निफ्टी फिसले

0
Share Market: भारतीय शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स निफ्टी फिसले
Share Market

Share Market Opening: अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों और ग्लोबल मार्केट से मिल रहे सुस्त संकेतों के बीच गिफ्ट निफ्टी 149 फिसलकर 22700 के नीचे फिसल दिख रहा है. इस बीच, भारतीय शेयर बाजार के दोनों सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी प्री-ओपनिंग में ही धड़ाम से गिर गए हैं. सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 0.23 प्रतिशत यानी 168.99 अंक गिरकर 74,869.16 पर कारोबार कर रहा था. जबकि, निफ्टी 0.23 प्रतिशत यानी 51.65 अंक टूटकर 22,702.15 पर दिख रहा है. आज मार्केट अभी 2874 कंपनियों के स्टॉक कारोबार कर रहे हैं. इसमें 1577 कंपनियों के स्टॉक में तेजी देखने को मिल रही है. जबकि, 1135 कंपनियों के स्टॉक में लाल का निशान लगा है. 162 कंपनियों के शेयर भाव में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है. हालांकि, इस बीच डॉलर और बॉन्ड यील्ड में जोरदार उछाल देखने को मिला.

Sensex2 1
Bse sensex

कैसा है सेंसेक्स और निफ्टी पर कारोबार

तीस शेयरों वाले सेंसेक्स पर केवल छह कंपनियों के स्टॉक में हरे का निशान है. जबकि, 24 कंपनियों के स्टॉक घाटे में कारोबार कर रहे हैं. निफ्टी पर मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है. निफ्टी बैंक 129 अंक टूटा हुआ है. जबकि, एफएमसीजी 175 अंक और फॉर्मा सेंसक्टर 101 अंक फिसकर कारोबार कर रहा है. ऑटो, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल और ऑयल एंड गैस में मामूली तेजी देखने को मिल रही है. निफ्टी पर एनटीपीसी, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो और टीसीएस के स्टॉक टॉप गेनर्स में शामिल हुए हैं. जबकि, सन फॉर्मा, मारुति, जेएसडब्लू स्टील, ग्रासिम, एशियन पेंट्स और श्रीराम फाइनेंस के स्टॉक टॉप लूजर्स की श्रेणी में शामिल हुए.

Also Read: पारस पत्थर है ये स्टॉक, 4 महीने में निवेशकों की पूंजी हो गयी तीन गुनी

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel