[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business युद्ध की आहट से सहमा दलाल स्ट्रीट, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

युद्ध की आहट से सहमा दलाल स्ट्रीट, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

0
युद्ध की आहट से सहमा दलाल स्ट्रीट, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
हफ्ते के आखिरी दिन हाहाकार

Share Market: मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में बढ़ते तनाव और युद्ध की आहट ने भारतीय शेयर बाजार की कमर तोड़ दी है. हफ्ते के आखिरी दिन, यानी शुक्रवार को बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ. गुरुवार को आई थोड़ी सी बढ़त के बाद निवेशकों को उम्मीद थी कि बाजार संभलेगा, लेकिन शुक्रवार को बिकवाली का ऐसा तूफान आया कि सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए.

बाजार का हाल

  • सेंसेक्स: लगभग 1,097 अंक (1.37%) गिरकर 78,918 पर बंद हुआ.
  • निफ्टी: करीब 315 अंक (1.27%) फिसलकर 24,450 के स्तर पर आ गया.

क्यों डूबा बाजार ?

  • बाजार के गिरने के पीछे सबसे बड़ा कारण इजरायल-ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव है.
  • कच्चे तेल की कीमतें: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती बयानबाजी से तेल और गैस की सप्लाई रुकने का डर है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ गए हैं.
    महंगाई का डर: अगर तेल महंगा हुआ, तो भारत में महंगाई बढ़ेगी और इससे देश के राजकोषीय घाटे (Fiscal Deficit) पर बुरा असर पड़ेगा.
  • घबराहट (India VIX): बाजार में डर को मापने वाला इंडेक्स (India VIX) 11% से ज्यादा उछल गया, जो यह बताता है कि निवेशक इस वक्त बहुत डरे हुए हैं.

एक्सपर्ट्स का क्या कहना है ?

बाजार के जानकारों का मानना है कि इस वक्त निवेशक “देखो और इंतजार करो” की नीति अपना रहे हैं.

  • अजीत मिश्रा (रेलिगेयर ब्रोकिंग): निवेशक शनिवार-रविवार की छुट्टियों से पहले अपनी पोजीशन हल्की करना चाह रहे थे क्योंकि मिडिल ईस्ट की स्थिति अनिश्चित है.
  • विनोद नायर (जियोजित इन्वेस्टमेंट्स): अगर तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो रिजर्व बैंक (RBI) के लिए ब्याज दरों पर फैसला लेना मुश्किल हो जाएगा. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस गिरावट में अच्छे शेयर्स को सस्ते दाम पर खरीदने का मौका भी मिल सकता है.

Also Read: होर्मुज संकट का असर भारत में, अदाणी गैस ने कमर्शियल ग्राहकों की सप्लाई घटाई

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article बंगाल चुनाव पर ममता बनर्जी बना रही खास प्लान, इस बार एक परिवार से एक व्यक्ति को टिकट
Next article इन 5 चीजों की अति आपको कर सकती है बर्बाद, चाणक्य ने पहले ही दी थी चेतावनी
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel