[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business SEBI New Rules: आईपीओ और विदेशी निवेशकों के लिए सेबी ने किए बड़े बदलाव, कई प्रस्ताव मंजूर

SEBI New Rules: आईपीओ और विदेशी निवेशकों के लिए सेबी ने किए बड़े बदलाव, कई प्रस्ताव मंजूर

0
SEBI New Rules: आईपीओ और विदेशी निवेशकों के लिए सेबी ने किए बड़े बदलाव, कई प्रस्ताव मंजूर
सेबी बोर्ड ने नियमों में ढील दी.

SEBI New Rules: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को हुई बैठक में आईपीओ से संबंधित नियमों में ढील देने का फैसला किया है. इसके तहत बहुत बड़ी कंपनियों के लिए आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने संबंधी न्यूनतम शर्तों को आसान बनाया गया है. साथ ही, कंपनियों को न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता मानदंडों को पूरा करने के लिए अब अधिक समय मिलेगा.

विदेशी निवेशकों के लिए आसान प्रवेश

सेबी ने कम जोखिम वाले विदेशी निवेशकों के लिए भारतीय पूंजी बाजार में प्रवेश को सरल बनाने का भी निर्णय लिया है. इसके लिए सिंगल विंडो एक्सेस यानी एकल खिड़की पहुंच प्रणाली की शुरुआत की जाएगी. इस कदम का उद्देश्य अनुपालन को सरल बनाना और भारत को वैश्विक निवेशकों के लिए एक और अधिक आकर्षक गंतव्य बनाना है.

एंकर निवेशकों के लिए नया ढांचा

आईपीओ में एंकर निवेशकों को आकर्षित करने और वैश्विक संस्थागत निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सेबी ने एक नए शेयर-आवंटन ढांचे को मंजूरी दी है. इस कदम से भारतीय कंपनियों के सार्वजनिक निर्गम और भी पारदर्शी और निवेशकों के अनुकूल बनेंगे.

बाजार अवसंरचना की निगरानी

सेबी बोर्ड ने बाजार अवसंरचना संस्थानों जैसे शेयर बाजारों की परिचालन निगरानी को मजबूत करने पर भी जोर दिया. इसके तहत, अब इन संस्थानों में दो कार्यकारी निदेशकों (ईडी) की नियुक्ति अनिवार्य होगी. यह कदम पारदर्शिता और बेहतर प्रशासन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

आरईआईटी को इक्विटी उत्पाद का दर्जा

सेबी ने बैठक में रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (आरईआईटी) और इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट को इक्विटी उत्पादों के रूप में वर्गीकृत करने का भी निर्णय लिया. इस बदलाव से इन निवेश साधनों की स्वीकार्यता और निवेशकों की भागीदारी में वृद्धि होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: SIP: आधा भारत नहीं जानता 10x12x50 फॉर्मूले की ताकत, जान जाएगा तो बन जाएगा 1.12 करोड़ का मालिक

सेबी चेयरमैन की अगुवाई में तीसरी बैठक

यह अहम फैसले सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में लिए गए. पांडेय के कार्यकाल की यह तीसरी बोर्ड बैठक थी. विशेषज्ञों का मानना है कि ये सुधार भारत के पूंजी बाजार को अधिक निवेशक-अनुकूल और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे.

इसे भी पढ़ें: Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों ने फिर रच दिया नया इतिहास, जानें आज का भाव

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article सामूहिक प्रयास से ही बेहतर समाज का निर्माण: थाना प्रभारी
Next article बैटरी से संचालित स्कूटी शोरूम का उदघाटन
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel