[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business स्टॉक मार्केट के धुरंधरों के लिए बड़ी खबर, एसबीआई जारी करने वाला है शेयर और बॉन्ड

स्टॉक मार्केट के धुरंधरों के लिए बड़ी खबर, एसबीआई जारी करने वाला है शेयर और बॉन्ड

0
स्टॉक मार्केट के धुरंधरों के लिए बड़ी खबर, एसबीआई जारी करने वाला है शेयर और बॉन्ड
SBI Clerk Recruitment 2025

SBI: भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शेयर और बॉन्ड के माध्यम से कुल 45,000 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की है. इसमें से 25,000 करोड़ रुपये पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के माध्यम से और 20,000 करोड़ रुपये बॉन्ड जारी कर जुटाए जाएंगे.

क्यूआईपी से 25,000 करोड़ की तैयारी

एसबीआई ने बुधवार को बताया कि क्यूआईपी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके तहत संस्थागत खरीदारों को 811.05 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर हिस्सेदारी की पेशकश की गई है. यह मूल्य बुधवार के बंद भाव 831.55 रुपये से 2.46% कम है. एसबीआई ने यह भी संकेत दिया कि वह इस न्यूनतम मूल्य पर 5% तक की छूट देने की संभावना रखता है.

बॉन्ड के ज़रिये 20,000 करोड़ की योजना

इसके अलावा, चालू वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान घरेलू निवेशकों के लिए बॉन्ड जारी करके 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना भी बनाई गई है. इससे एसबीआई अपनी पूंजी संरचना को और मज़बूत करना चाहता है.

पहले भी हो चुकी है क्यूआईपी फंडिंग

एसबीआई ने 2017-18 में पिछली बार क्यूआईपी के माध्यम से 15,000 करोड़ रुपये जुटाए थे. इस बार की राशि उससे काफी अधिक है, जो बैंक के विस्तार और पूंजीगत आवश्यकताओं को पूरा करने की ओर संकेत करती है.

इसे भी पढ़ें: कितनी दौलत के मालिक हैं यूट्यूबर एल्विश यादव, यूट्यूब चैनल से कितनी होती है कमाई

शेयर बाजार में एसबीआई का प्रदर्शन

बुधवार को बीएसई पर एसबीआई का शेयर 1.81% की बढ़त के साथ 831.55 रुपये पर बंद हुआ. क्यूआईपी और बॉन्ड की घोषणा के बावजूद निवेशकों ने इसमें सकारात्मक रुझान दिखाया. एसबीआई की यह फंडिंग योजना बैंकिंग सेक्टर में भरोसे का संकेत है और पूंजी विस्तार के लिए एक मजबूत कदम मानी जा रही है, जो निवेशकों और बाजार के लिए उत्साहजनक है.

इसे भी पढ़ें: टैरिफ पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, इंडोनेशिया की तरह भारत के साथ होगा ट्रेड डील

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article काली मंदिर से लाखों रुपये के गहने और नगद हुए चोरी
Next article सूर्यगढ़ा में 155 योजनाओं का हुआ शिलान्यास एवं उद्घाटन
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel