[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar COVID 19 के खौफ के बीच SBI की सेवाओं से जुड़ी यह खबर आपके लिए जरूरी है

COVID 19 के खौफ के बीच SBI की सेवाओं से जुड़ी यह खबर आपके लिए जरूरी है

0
COVID 19 के खौफ के बीच SBI की सेवाओं से जुड़ी यह खबर आपके लिए जरूरी है

Coronavirus affect SBI services: कोरोना वायरस के भारत (CoVID 19 India) में तेजी से बढ़ते मामले को देखते हुए देश में बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर पड़ा है.भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा के लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम बनायी है.

सूत्रों के मुताबिक, देश के बड़े बैंक ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा का भी खासा ख्याल रखा है. बैंक ने अपनी सभी शाखाओं में सैनिटाइजर और साबुन उपलब्ध कराये हैं. वहीं, बैंक की तरफ से बड़े कार्यालयों में थर्मल स्कैनर का भी इंतजाम किया जा रहा है.

देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के बीच अगर आपके मन में बैंक की टाइमिंग और सर्विसेज को लेकर अगर संशय हो, तो हम आपको बता दें कि बैंक के खुलने और बंद होने के समय में कोई बदलाव नहीं है. लेकिन खाता खुलवाना, पासबुक प्रिंट कराना, पैसा निकालना, नोट बदलना या एक लाख से कम कैश जमा करना, जैसी सुविधाएं सस्पेंड रहेंगी.

अगर आपको नया ATM कार्ड, चेकबुक, अकाउंट स्टेटमेंट चाहिए या आपको KYC अपडेट करवानी है या आधार लिंक करवाना है, तो आप अपनी रिक्वेस्ट ब्रांच के बाहर लगे बॉक्स में छोड़ सकते हैं. बैंक का स्टाफ आपसे आपके रजिस्टर्ड फोन नंबर के जरिये बात कर लेगा.

इस बीच, इंडियन बैंक असोसिएशन (IBA) ने लोगों से अपील की है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, बैंक न जायें क्योंकि बैंकिंग स्टाफ भी उन्हीं चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जो आप लोग कर रहे हैं. साथ ही, यह भी कहा गया है कि जितना हो सके, ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं. कोई खास परेशानी होने पर ब्रांच में कॉल करके भी समस्या दूर कर सकते हैं.

बताते चलें कि देश में अब तक कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 415 हो गए हैं और सात लोगों की मौत हो चुकी है. मालूम हो कि इससे पहले सोमवार सुबह केंद्र सरकार ने देश के 75 जिलों में जारी लॉकडाउन को लेकर राज्यों को पत्र लिखा था. केंद्र ने राज्य सरकारों से कहा है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बंद (लॉकडाउन) का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article सनी देओल की अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से अपील, बोले- बिना जरूरत घर से बाहर ना निकले…
Next article RANCHI : मलेशिया से लौटे एक परिवार को सिंह मोड़ के पास किया गया हाउस क्वारेंटाइन
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel