[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Sanjeevani Yojana: कौन बनेंगे लाभार्थी और कैसे मिलेगा योजना का लाभ? जानें पूरी जानकारी

Sanjeevani Yojana: कौन बनेंगे लाभार्थी और कैसे मिलेगा योजना का लाभ? जानें पूरी जानकारी

0
Sanjeevani Yojana: कौन बनेंगे लाभार्थी और कैसे मिलेगा योजना का लाभ? जानें पूरी जानकारी
Arvind Kejriwal Sanjeevani Yojana

Sanjeevani Yojana: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संजीवनी योजना की शुरुआत की घोषणा की है. यह योजना ऐसे समय में पेश की गई है जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. इस योजना के तहत दिल्ली सरकार 60 साल और उससे अधिक उम्र के नागरिकों को मुफ्त इलाज प्रदान करेगी. खास बात यह है कि इस योजना में इलाज की लागत पर कोई सीमा नहीं रखी गई है.

क्या है Sanjeevani Yojana?

संजीवनी योजना की घोषणा अरविंद केजरीवाल ने 18 दिसम्बर,बुधवार को की. इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त चिकित्सा सेवाएं दी जाएंगी. इसका लाभ सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में उपलब्ध होगा. योजना में इलाज की राशि पर कोई सीमा नहीं रखी गई है. इस योजना का लाभ लेने के लिए नागरिकों को अपनी वार्षिक आय का विवरण देने की आवश्यकता भी नहीं होगी.

योजना का लाभ किन्हें मिलेगा ?

इस योजना का लाभ दिल्ली में रहने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को मिलेगा. खास बात यह है कि इसके लिए आय का प्रमाण पत्र अनिवार्य नहीं होगा. चाहे व्यक्ति अमीर हो या गरीब दोनों ही इसका फायदा उठा सकते हैं. इलाज का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी. हालांकि इस योजना का लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा जो दिल्ली के स्थायी निवासी हैं. अन्य राज्यों से आकर दिल्ली में रहने वाले लोग जिनके पास दिल्ली का स्थायी पता नहीं है, इस योजना के दायरे से बाहर होंगे. लेकिन यदि किसी के पास दिल्ली का वोटर कार्ड, आधार कार्ड, या राशन कार्ड जैसे दस्तावेज हैं तो वे योजना का लाभ ले सकेंगे.

Sanjeevani Yojana का आवेदन प्रक्रिया

संजीवनी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी. इसके लिए नागरिकों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि कार्यकर्ता घर-घर जाकर पात्र लोगों को एक विशेष कार्ड प्रदान करेंगे. इस कार्ड को सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा. हालांकि योजना को आधिकारिक तौर पर तभी शुरू किया जाएगा जब आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी.

संजीवनी योजना बुजुर्ग नागरिकों के लिए एक बड़ी पहल है जो उन्हें चिकित्सा खर्चों के बोझ से राहत दिलाने का प्रयास करती है.

Also Read: 8th Pay Commission: क्या अब जल्द लागू होगा नया वेतन आयोग? जानें सरकार का जवाब

Also Read: GST: घड़ी और जूतों पर शनि की महादशा! जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक में बढ़ सकता है टैक्स

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Dhanbad Tourism: पर्यटकों को लुभाता है धनबाद का माटीगढ़ा डैम, लेकिन सौंदर्यीकरण के लिए नहीं हुआ प्रयास
Next article मुझे हर्ट अटैक आ जाता अगर…, अश्विन ने कॉल लॉग शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर बताई वजह
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel