[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Sahara India Refund: सहारा इंडिया में जमा पैसा ऐसे मिलेगा वापस, जानें आसान प्रोसेस यहां

Sahara India Refund: सहारा इंडिया में जमा पैसा ऐसे मिलेगा वापस, जानें आसान प्रोसेस यहां

0
Sahara India Refund: सहारा इंडिया में जमा पैसा ऐसे मिलेगा वापस, जानें आसान प्रोसेस यहां
sahara india refund online and offline process

Sahara India Refund: सहारा ग्रुप में यदि आपने पैसा जमा करके रखा है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. जी हां…केंद्र सरकार ने सहारा ग्रुप सहकारी समितियों के छोटे जमाकर्ताओं के लिए वापस की जाने वाली राशि की सीमा 10,000 रुपये से बढ़ा दी है. इसे अब बढ़ाकर 50,000 रुपये की गई है. इसकी जानकारी सहकारिता मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से दी गई है. जानें आप कैसे अपने पैसे का दावा कर सकते हैं.

सहारा रिफंड पोर्टल पर आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज के बारे में जानें

  1. सहारा में निवेश की सदस्यता संख्या आपको देनी होगी.
  2. जमा खाता संख्या देनी होगी.
  3. अआधार लिंक्ड मोबाइल नंबर आपके पास होनी चाहिए.
  4. जमा कर्ता का पासबुक होना चाहिए.
  5. पैनकार्ड ( यदि राशि 50 हजार से ज्यादा है)

कैसे करें आवेदन और रजिस्ट्रेशन जानें यहां

  1. सहारा का रिफंड पाने के लिए सबसे पहले सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल (https://mocrefund.crcs.gov.in/Depositor/Register) पर रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत है.
  2. रजिस्ट्रेशन के लिए आधार के अंतिम चार नंबर और आधार से लिंक्ड अपना मोबाइल नंबर भरें.
  3. इसके बाद मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा, जिसे भरना जरूरी है. इसके बाद फॉर्म ओपन हो जाएगा.
  4. ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उसे भरकर स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करने की जरूरत है.
  5. दी गई जानकारी की जांच के बाद रिफंड राशि भेजी जाएगी.

Read Also : Sahara India Refund: सहारा में जमा पैसों के लिए आप हैं परेशान, तो आपके लिए आई ये गुड न्यूज

सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल कब से हुआ शुरू

सुप्रीम कोर्ट के द्वारा आदेश दिया गया था. इसके बाद सहारा ग्रुप की चार बहु-राज्य सहकारी समितियों के वास्तविक जमाकर्ताओं की वैध जमा राशि की वापसी के दावे प्रस्तुत करने के लिए सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल 18 जुलाई, 2023 को पेश किया गया. ये सहमारी समितियां हैं- सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लि., लखनऊ, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लि., भोपाल, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लि., कोलकाता और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, हैदराबाद.
(इनपुट पीटीआई)

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Socrates Quotes: सुकरात के कहे दोस्ती पर ये अनोखे 15 कोट्स, आप भी पढ़िये
Next article Haryana BJP Manifesto: जेपी नड्डा ने हरियाणा में जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel