[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business डॉलर के मुकाबले रुपया फिसला, कारोबार में 92.36 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंचा

डॉलर के मुकाबले रुपया फिसला, कारोबार में 92.36 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंचा

0
डॉलर के मुकाबले रुपया फिसला, कारोबार में 92.36 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंचा
डॉलर के मुकाबले रुपया फिसला (फोटो क्रेडिट- Canva)

Rupee vs Dollar: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब भारतीय रुपये पर भी साफ दिखाई दे रहा है. गुरुवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 16 पैसे गिरकर 92.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह और भी कमजोर होकर 92.36 प्रति डॉलर तक पहुंच गया, जो इसका अब तक का सबसे निचला स्तर है.

कारोबार के दौरान रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया

दिन की शुरुआत में रुपया 92.25 प्रति डॉलर पर खुला था. इसके बाद दिनभर इसमें गिरावट का दबाव बना रहा और एक समय यह 92.36 प्रति डॉलर तक टूट गया. हालांकि बाद में इसमें थोड़ी रिकवरी आई और आखिर में 92.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. बाजार के जानकारों का कहना है कि रुपये पर दबाव की बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजार की कमजोरी है.

इसके अलावा अमेरिकी डॉलर की मजबूती और विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार पैसा निकालने से भी रुपये पर दबाव बढ़ा है. विश्लेषकों का मानना है कि जब रुपया ज्यादा कमजोर होने लगा तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के संभावित हस्तक्षेप से इसमें थोड़ी मजबूती आई, जिससे दिन के अंत में गिरावट कुछ कम हो गई.

शेयर बाजार में भी गिरावट

  • घरेलू शेयर बाजार में भी कमजोरी देखने को मिली.
  • सेंसेक्स 829 अंक गिरकर 76,034 पर बंद हुआ.
  • निफ्टी 227 अंक फिसलकर 23,639 पर आ गया.

कच्चे तेल की कीमत में तेज उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 5.7% बढ़कर 97.22 डॉलर प्रति बैरल हो गई. तेल की कीमत बढ़ने से भारत जैसे आयात पर निर्भर देशों की मुद्रा पर दबाव पड़ता है.

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को करीब 6,267 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए. लगातार हो रही इस बिकवाली से भी रुपये पर दबाव बना हुआ है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहे तो आने वाले दिनों में रुपया 91.70 से 92.40 प्रति डॉलर के दायरे में रह सकता है.

Also Read: खाद के दाम नहीं बढ़ेंगे! सरकार ने ₹1350 पर फिक्स किया DAP का दाम, रबी फसलों के लिए बड़ी राहत

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article पूर्णिया में बोले सीएम नीतीश, अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी नौकरी और रोजगार
Next article बच्चों के सर्वांगीण विकास में पेरेंट्स व विद्यालय की भूमिका महत्वपूर्ण
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel