[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar कोरोना ने किया रुपया का बुरा हाल, पहली बार डॉलर के मुकाबले 75 के नीचे

कोरोना ने किया रुपया का बुरा हाल, पहली बार डॉलर के मुकाबले 75 के नीचे

0
कोरोना ने किया रुपया का बुरा हाल, पहली बार डॉलर के मुकाबले 75 के नीचे

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और घरेलू इक्विटी बाजार में कमजोरी के चलते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गुरुवार को भारी गिरावट देखी गयी और भारतीय मुद्रा 75 के स्तर से नीचे गिर गयी. मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि बाजार के भागीदार देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर चिंतित हैं और इसका अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ सकता है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 169 हो चुके हैं. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 74.96 के भाव पर खुला. इसमें आगे गिरावट जारी रही और यह डॉलर के मुकाबले 75.12 के स्तर पर जा पहुंचा. इस तरह रुपये में पिछले बंद भाव के मुकाबले 86 पैसे की भारी गिरावट हुई.

आपको बता दें कि रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 74.26 पर बंद हुआ था. कारोबारियों ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते वैश्विक और घरेलू अर्थव्यवस्था में तेज गिरावट के चलते कारोबारियों में बेचैनी बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि घरेलू इक्विटी बाजार में तेज गिरावट और विदेशी फंडों के लगातार तेजी से बाहर जाने के चलते माहौल और खराब हुआ.

सेंसेक्स 2100 अंकों से ज्यादा टूटा, निफ्टी 7,900 से नीचे आया

इधर, कोरोना वायरस महामारी के चलते गुरूवार को भी देश के शेयर बाजारों का बुरा हाल रहा और बीएसई सेंसेक्स सूचकांक शुरुआती कारोबार के दौरान 2100 अंकों से अधिक गिर गया, जबकि एनएसई निफ्टी ने 7900 का स्तर तोड़ दिया. सेंसेक्स में 2152 अंकों की गिरावट के बाद थोड़ा सुधार आया और सुबह साढ़े नौ बजे यह 1812.19 अंकों या 6.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27,057.32 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह एनएसई निफ्टी 520.85 अंकों या 6.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,947.95 पर था.

कारोबारियों ने कहा…

कारोबारियों के मुताबिक यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) का 750 अरब यूरो का राहत पैकेज निवेशकों के भरोसे को जगाने में नाकाम रहा. शंघाई, हांगकांक, सियोल और तोक्यो के शेयर बाजारों में भी आठ प्रतिशत तक गिरावट देखने को मिली. कारोबारियों के मुताबिक, घरेलू बाजार से विदेशी निवेशकों की बिकवाली लगातार जारी है. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार सकल आधार पर विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 5,085.35 करोड़ रुपये की बिकवाली की. इस बीच वायदा बाजार में बेंट क्रूड 1.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 25.28 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article कोरोना के डर से पोल्ट्री फार्म वाले ने घाटी में फेंके हजारों मुर्गे
Next article MeToo: दुष्‍कर्म और यौन हिंसा के आरोपी हार्वे विंस्टीन को भेजा गया जेल, 23 साल की मिली है सजा
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel