[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Rules Change: 1 जनवरी से नियमों में हो जाएगा बदलाव, जो बदल देंगे आपकी जिंदगी

Rules Change: 1 जनवरी से नियमों में हो जाएगा बदलाव, जो बदल देंगे आपकी जिंदगी

0
Rules Change: 1 जनवरी से नियमों में हो जाएगा बदलाव, जो बदल देंगे आपकी जिंदगी
Rules Change from 1 January 2025

Rules Change: बुधवार 1 जनवरी से नया साल 2025 की शुरुआत हो जाएगी और इसी दिन से देश में कई नियमों में बदलाव हो जाएगा और कुछ नए नियम आने वाले हैं. नियमों में बदलाव होने के बाद आम आदमी की जिंदगी में भी बदलाव होगा और इसका असर उनकी जेब पर पड़ेगा. आइए, जानते हैं कि 1 जनवरी 2025 से किन-किन नियमों में बदलाव होने जा रहा है.

बदल जाएंगी रसोई गैस सिलेंडरों की कीमत

पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री करने वाली तेल कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को रसोई गैस या एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती हैं. हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमत में पिछले कई महीनों से घट-बढ़ नहीं हुई है. दिल्ली में फिलहाल इसकी कीमत 803 रुपये है. वहीं, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है. संभावना है कि 1 जनवरी 2025 से इसकी कीमतों में बदलाव हो सकती है.

पेंशन नियमों में बदलाव

साल 2025 में पेंशनधारकों के लिए राहत मिलने वाली है. 1 जनवरी, 2025 से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पेंशन के पैसों की निकासी के नियमों को सरल बना दिया है. अब पेंशनभोगी किसी भी बैंक से अपनी पेंशन के पैसों की निकासी कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें किसी अतिरिक्त सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी. यह सुविधा पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत है.

बदल जाएगा अमेजन प्राइम मेंबरशिप का नियम

1 जनवरी 2025 से अमेजन प्राइम मेंबरशिप के नियमों में बदलाव हो जाएगा. नए नियमों के तहत एक प्राइम अकाउंट से केवल दो टीवी पर ही प्राइम वीडियो स्ट्रीम किया जा सकेगा. अगर कोई तीसरे टीवी पर प्राइम वीडियो देखना चाहता है, तो उसे एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन लेना होगा. पहले, प्राइम मेंबर एक ही अकाउंट से पांच डिवाइस तक वीडियो स्ट्रीम कर सकते थे.

फिक्स्ड डिपॉजिट नियम में बदलाव

आरबीआई ने नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (एनबीएफसी) और हाउसिंग फाइनेंशिंग कंपनियों (एचएफसी) के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. नए नियम 1 जनवरी, 2025 से लागू होंगे. इन बदलावों के तहत डिपॉजिट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ आवश्यक प्रावधान किए गए हैं. इसमें जनता से डिपॉजिट लेने, लिक्विड एसेट का एक हिस्सा सुरक्षित रखने और डिपॉजिट का बीमा कराने जैसे बदलाव शामिल हैं.

बढ़ जाएगी यूपीआई 123पे की नई ट्रांजैक्शन लिमिट

फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा शुरू की गई यूपीआई 123पे सेवा में ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ाई गई है. पहले इस सेवा के तहत अधिकतम 5,000 रुपये तक का लेनदेन किया जा सकता था, लेकिन अब यह सीमा 10,000 रुपये कर दी गई है. यह सुविधा 1 जनवरी, 2025 से प्रभावी होगी.

इसे भी पढ़ें: सब्जी और खाने-पीने की चीजों ने आम आदमी को पूरे साल किया परेशान, जानें कितनी कीमतें

कारों के दामों में हो जाएगी बढ़ोतरी

नए साल में कार खरीदना महंगा हो जाएगा. 1 जनवरी, 2025 से मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा, होंडा, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां गाड़ियों की कीमतों में 3% तक बढ़ोतरी करेंगी. कंपनियों ने इसकी वजह उत्पादन लागत में वृद्धि को बताया है. इसलिए, अगर आप कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको अधिक खर्च करना पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें: क्रिकेटर नीतीश कुमार रेड्डी के पास कितनी है संपत्ति और कारों का कलेक्शन, जानते हैं आप?

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी में जिले के युवा हुये शामिल, लोगों ने दी बधाई
Next article कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त दो अपराधी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel