[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business साल में 5 चालान हुए तो हाथ से जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, बदल गए नियम

साल में 5 चालान हुए तो हाथ से जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, बदल गए नियम

0
साल में 5 चालान हुए तो हाथ से जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, बदल गए नियम
पेंडिंग चालान है तो भूल जाइए गाड़ी बेचना या ट्रांसफर करना (फोटो/Canva)

Rules Change: अगर आप सोचते हैं कि चालान कटने पर लोक अदालत में निपट लेंगे या गाड़ी बेचते वक्त देख लेंगे, तो आप बड़ी गलती कर रहे हैं. 1 जनवरी, 2026 से लागू हुए नए नियमों के मुताबिक, अब ट्रैफिक पुलिस सिर्फ जुर्माना नहीं वसूलेगी, बल्कि आपका लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द (Cancel) भी कर सकती है.

क्या है ‘5 का पंजा’ नियम ?

नया नियम बहुत सीधा और कड़ा है. अगर एक साल के अंदर आपकी गाड़ी पर 5 या उससे ज्यादा चालान कटते हैं तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस स्वतः (Automatically) रद्द हो जाएगा. पहले ओवरस्पीडिंग जैसी गलतियों पर लाइसेंस ‘सस्पेंड’ (कुछ समय के लिए बंद) होता था, लेकिन अब यह सीधा ‘कैंसिल’ हो जाएगा.

पेंडिंग चालान का ‘ब्लैकलिस्ट’ वाला चक्कर

अगर आपकी गाड़ी पर पुराने चालान पेंडिंग हैं, तो आपकी गाड़ी को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा. इसका मतलब है कि आप परिवहन विभाग (RTO) की इन सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे.

  • गाड़ी का मालिकाना हक बदलना (Ownership Transfer)
  • पता बदलना (Address Change)
  • गाड़ी की फिटनेस और परमिट से जुड़े काम
  • गाड़ी पर चढ़ा लोन (Hypothecation) हटवाना
  • जब तक आप सारे चालान नहीं भरते, विभाग की साइट पर टैक्स पेमेंट के अलावा कोई भी काम नहीं होगा.

अब साबित करने की जिम्मेदारी आपकी

पहले विभाग को कोर्ट में साबित करना पड़ता था कि आपने नियम तोड़ा है, लेकिन अब पासा पलट गया है. अब गाड़ी मालिक को साबित करना होगा कि उसने नियम नहीं तोड़ा या उस वक्त गाड़ी कोई और चला रहा था. अधिकारी बकाया चालान होने पर आपकी गाड़ी को रास्ते में रोककर जब्त भी कर सकते हैं.

Also Read : बढ़ गए पेट्रोल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट्स

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़
Next article करोड़ों की लागत से बना विद्यालय का नया भवन, चहारदीवारी के अभाव में खतरे में बच्चों की सुरक्षा
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel