[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business अकेले बाजार फाड़े हुए 500 का कड़कड़िया नोट, दाद दे रहा आरबीआई

अकेले बाजार फाड़े हुए 500 का कड़कड़िया नोट, दाद दे रहा आरबीआई

0
अकेले बाजार फाड़े हुए 500 का कड़कड़िया नोट, दाद दे रहा आरबीआई
पांच सौ रुपये का नोट. फोटो: सोशल मीडिया

Rs 500 Notes: बड़े नोटों में 2000 रुपये को नोट को चलन से बाहर कर दिए जाने के बाद 500 रुपये का नोट अकेले अपने दम पर बाजार को फाड़े हुए है. इस बात की दाद खुद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) भी दे रहा है. अपनी एक रिपोर्ट आरबीआई ने कहा है कि फिलहाल भारत के बाजार में जितनी मुद्रा चलन में मौजूद हैं, उनमें 500 रुपये मूल्य के नोट की हिस्सेदारी मार्च, 2024 तक बढ़कर 86.5 फीसदी हो गई है, जबकि एक साल पहले मार्च, 2023 में 77.1 फीसदी थी.

10 रुपये का नोट दूसरे स्थान पर

आरबीआई ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि बाजार के चलन से जब 2000 रुपये के नोट को वापस लिया गया, तब 500 रुपये के नोट को मजबूती मिली. रिपोर्ट में कहा गया है कि आरबीआई के इस फैसले की वजह से 2,000 रुपये मूल्य के नोट की हिस्सेदारी एक साल पहले की समान अवधि के 10.8 प्रतिशत से घटकर सिर्फ 0.2 फीसदी रह गई. आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, 31 मार्च, 2024 तक मात्रा के हिसाब से 500 रुपये के सर्वाधिक 5.16 लाख नोट मौजूद थे, जबकि 10 रुपये के नोट 2.49 लाख संख्या के साथ दूसरे स्थान पर रहे. रिपोर्ट कहती है कि वित्त वर्ष 2023-24 में चलन में मौजूद बैंक नोटों के मूल्य और मात्रा में क्रमशः 3.9 फीसदी और 7.8 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह वृद्धि क्रमशः 7.8 फीसदी और 4.4 फीसदी रही थी.

आरबीआई ने 2000 के नोट को क्यों किया बंद

आरबीआई की रिपोर्ट में 2,000 रुपये के नोट वापस लेने के बारे में कहा गया है कि 2016 में नोटबंदी के बाद शुरू किए गए इस मूल्यवर्ग के लगभग 89 फीसदी नोट चार साल से अधिक समय से चलन में थे. लिहाजा उन्हें बदलने की जरूरत थी. इसके अलावा, उन नोट का लेनदेन में आमतौर पर इस्तेमाल नहीं होता था. वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, इस वापसी का नकली नोटों की पहचान पर भी असर पड़ा है. इस दौरान 2,000 रुपये के 26,000 से अधिक नकली नोट पकड़े गए, जबकि एक साल पहले 9,806 नकली नोट चिह्नित किए गए थे. हालांकि, 500 रुपये के पकड़े गए नकली नोटों की संख्या एक साल पहले के 91,110 से घटकर 85,711 रह गई.

और पढ़ें: कैसे होती है मतों की गिनती और क्या होता है राउंड?

नोटों की छपाई पर 5,101 करोड़ रुपये खर्च

पायलट आधार पर पेश की गई केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) यानी ई-रुपया का कुल बकाया मूल्य 234.12 करोड़ रुपये आंका गया है, जबकि मार्च, 2023 में यह 16.39 करोड़ रुपये था. वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, जनता के पास मौजूद 2,000 रुपये के कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के नोटों में से 97.7 फीसदी 31 मार्च 2024 तक वापस कर दिए गए थे. वित्त वर्ष 2023-24 में आरबीआई ने नोटों की छपाई पर 5,101 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 4,682 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. रिजर्व बैंक ने लोगों के बीच मुद्रा के उपयोग को लेकर एक सर्वेक्षण भी किया. इसमें 22,000 से अधिक उत्तरदाताओं ने संकेत दिए कि डिजिटल भुगतान के तरीके लोकप्रिय होने के बावजूद नकदी अब भी ‘प्रचलित’ है.

और पढ़ें: रिलायंस-टाटा दुनिया की सबसे प्रभावशाली कंपनी, ‘टाइम’ की टॉप 100 लिस्ट में शामिल

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Jio Cinema पर IPL की दर्शक संख्या में 53 प्रतिशत का उछाल
Next article Turmeric: हल्दी वाला पानी पीने के 5 सबसे बड़े और अद्भुत फायदे
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel