[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का जलवा बरकरार, फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में शामिल, भारत में टॉपर

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का जलवा बरकरार, फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में शामिल, भारत में टॉपर

0
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का जलवा बरकरार, फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में शामिल, भारत में टॉपर
Reliance Industries in Fortune Global 500 List 2025

Reliance Industries in Fortune Global 500 List 2025: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का जलवा बरकरार है. इस साल भी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 2025 की फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट (Fortune Global 500 List) में 88वें नंबर पर है. इस लिस्ट में कुल 9 भारतीय कंपनियों ने जगह बनाई है. जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज लिस्ट में सर्वोच्च रैंकिंग हासिल करने वाली भारतीय कंपनी है. लगातार 22 सालों से रिलायंस ने प्रतिष्ठित फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में अपनी जगह कायम रखी हुई है. कोई भी निजी क्षेत्र की भारतीय कंपनी इतने लंबे समय तक इस लिस्ट बनी नहीं रह सकी है. हालांकि, पिछले वर्ष कंपनी की रैंकिंग 86 थी. लेकिन यह 2021 से 67 स्थान ऊपर चढ़ी है, तब यह 155वें स्थान पर थी.

लिस्ट में ये भारतीय कंपनियां भी शामिल

‘फॉर्च्यून ग्लोबल 500’ लिस्ट में कुल राजस्व के आधार पर कंपनियों की रैंकिंग की जाती है. लिस्ट में सार्वजनिक क्षेत्र की पांच और निजी क्षेत्र की चार भारतीय कंपनियां शामिल हैं. रिलायंस के अलावा LIC 95वें, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन 127वें, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 163वें, ओएनजीसी (ONGC) 181वें, एचडीएफसी बैंक (HDFC) 258वें, टाटा मोटर्स 283वें, बीपीसीएल 285वें, और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI) 464वें नंबर पर है.

वालमार्ट, अमेजन और स्टेट ग्रिड सबसे टॉप पर

रिलायंस ने वित्त वर्ष 2025 में ₹1,071,174 करोड़ का रिकॉर्ड कंसोलिडेटेड ग्रोस रेवेन्यू दर्ज किया था. जो साल-दर-साल आधार पर 7.1% बढ़ा था. EBITDA भी 2.9% बढ़कर ₹183,422 करोड़ हो गया था. रिलायंस के सभी व्यवसायों जैसे कि ऑयल टू केमिकल, ऑयल एंड गैस, खुदरा और डिजिटल सेवाओं में शानदार वृद्धि दर्ज की थी. वहीं, वालमार्ट, अमेजन और स्टेट ग्रिड फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट की पहली तीन कंपनियां हैं. इसके अलावा चाइना नेशनल पेट्रोलियम, सऊदी अरामको और एप्पल जैसी कंपनियों ने पहले 10 में जगह बनाई है.

यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: खत्म हुआ इंतजार! 2 अगस्त को किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार, देखें लेटेस्ट अपडेट

यह भी पढ़ें: बुढ़ापे का सबसे बड़ा सहारा है ये सरकारी स्कीम, 8 करोड़ भारतीयों की बनी पहली पसंद, ऐसे करें ऑनलाइन एनरोल

यह भी पढ़ें: UPI New Rules: गूगलपे, फोनपे और पेटीएम यूजर्स ध्यान दें! 1 अगस्त से लागू होंगे यूपीआई के ये 5 नए नियम

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article जस्टिस वर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा-आपका आचरण विश्वास करने लायक नहीं…
Next article 280000 मौतों वाली वो सुनामी, भारत में भी छीन ली थीं 16000 जिंदगियां, जब हिंद महासागर बना था काल
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel