[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Online Fraud: ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में आई कमी, कई बैंकों ने दी दो सालों में जीरो फ्रॉड की रिपोर्ट

Online Fraud: ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में आई कमी, कई बैंकों ने दी दो सालों में जीरो फ्रॉड की रिपोर्ट

0
Online Fraud: ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में आई कमी, कई बैंकों ने दी दो सालों में जीरो फ्रॉड की रिपोर्ट

देश में ऑनलाइन फ्रॉड में कमी आयी है. वित्त राज्य मंत्री ने ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर कहा है कि कई बैंकों ने 2020-2021 में शून्य धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है. हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने कहा है कि बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने कहा है कि ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम धोखाधड़ी के मामलों में 2020-21 में 4.56 फीसदी और अगले वित्तीय वर्ष में 7.9 फीसद की गिरावट आई है.

वित्त राज्य मंत्री ने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम धोखाधड़ी के मामलों में वित्त वर्ष 2020-21 में 4.56 फीसदी और अगले वित्तीय वर्ष में 7.9 फीसदी की गिरावट आई है. वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने ऑनलाइन बैंकिंग लेनदेन को लेकर व्यापक कदम उठाए हैं. जिसके कारण ऑनलाइन फ्रॉड और एटीएम धोखाधड़ी मामलों में कमी आयी है.

ऑनलाइन धोखाधड़ी में आई है कमी: वित्त राज्य मंत्री ने सदन में बताया कि ऑनलाइन बैंकिंग लेनदेन में धोखाधड़ी के मामलों में कमी आई है. उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022 में ऑनलाइन धोखाधड़ी में शामिल राशि करीब 17.5 फीसदी घटकर 128 करोड़ रुपये रह गया है. जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 160 करोड़ रुपये थे.

Also Read: Free Aadhar Update: 10 साल पुराने हो चुके आधार को अपडेट कराना अनिवार्य, इस दिन तक मुफ्त है यह सुविधा

5 साल में धोखाधड़ी में आई कमी: वित्त राज्य मंत्री ने सदन में बताया कि सरकार ने ऑनलाइन बैंकिंग लेनदेने को लेकर जो सख्त कदम उठाए हैं. उसके कारण ऑनलाइन फ्रॉड में खासी कमी आयी है. आरबीआई के आंकड़ों के मुताहिक, वित्त वर्ष 2019-20 में 185 करोड़ रुपये थे, जबकि वित्तीय वर्ष 2022-21 में 160 करोड़ रुपये दर्ज किए गए थे. वहीं, इस वर्ष 17.5 फीसदी की गिरावट के साथ यह राशि 128 करोड़ रुपये रह गया है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Jharkhand News: ASI प्रोन्नति परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में 4 पुलिस अधिकारी निलंबित
Next article Feedback Unit Case: मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, जासूसी मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel