[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business HDFC Bank पड़ी मुसीबत में, RBI की कार्रवाई से बढ़ी चिंता

HDFC Bank पड़ी मुसीबत में, RBI की कार्रवाई से बढ़ी चिंता

0
HDFC Bank पड़ी मुसीबत में, RBI की कार्रवाई से बढ़ी चिंता
RBI की सख्त कार्रवाई के बाद HDFC Bank पर 91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

RBI Penalty On HDFC Bank: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक, HDFC Bank पर 91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. यह कार्रवाई बैंक द्वारा नियमों का सही तरीके से पालन न करने की वजह से की गई है. RBI के मुताबिक, बैंक ने कुछ जगहों पर KYC यानी ग्राहक की पहचान जांचने की प्रक्रिया में गड़बड़ी की है. साथ ही, बैंक ने लोन देने के दौरान ब्याज दरों के नियमों का भी पालन नहीं किया है.

कौन से नियमों का पालन नहीं किया HDFC Bank ने?

RBI ने बताया कि HDFC Bank ने एक ही तरह के लोन में अलग-अलग ब्याज दरों के बेंचमार्क इस्तेमाल किए है, जो नियमों के खिलाफ है. इसके अलावा बैंक ने अपने कुछ ग्राहकों के KYC की जिम्मेदारी बाहर की एजेंसियों को दे दी है, जो कि सही प्रक्रिया नहीं मानी जाती है. इतना ही नहीं, बैंक की एक सहायक कंपनी ऐसा काम कर रही थी, जो बैंकिंग एक्ट के सेक्शन 6 के अनुसार बैंक को करने की अनुमति नहीं है.

कब पता चला यह सब?

RBI ने HDFC Bank की जांच 31 मार्च 2024 की वित्तीय स्थिति के आधार पर की थी. जांच में कई नियमों के उल्लंघन सामने आने के बाद बैंक को नोटिस भेजा गया था. बैंक की सफाई सुनने के बाद RBI ने जुर्माना लगाने का फैसला किया था.

क्या ग्राहकों पर कोई असर पड़ेगा?

RBI ने साफ कहा है कि यह जुर्माना किसी ग्राहक के लेनदेन या किसी समझौते की वैधता पर सवाल नहीं उठाता है. यानी जिन लोगों का खाता HDFC Bank में है, उन्हें किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है. यह कदम सिर्फ इसलिए है ताकि बैंकें नियमों के पालन को गंभीरता से लें. इसी के साथ RBI ने एक अन्य कंपनी Mannakrishna Investments पर भी नियमों के उल्लंघन को लेकर 3.1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

Also Read: HDFC Focused Fund vs SBI Focused Fund: आपके लिए कौन बेहतर, एचडीएफसी फोकस्ड फंड या एसबीआई फोकस्ड फंड?

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel