[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business आपके पास भी हैं 100-200 रुपये के नोट तो खर्च कर डालिए, होने वाला है बड़ा बदलाव

आपके पास भी हैं 100-200 रुपये के नोट तो खर्च कर डालिए, होने वाला है बड़ा बदलाव

0
आपके पास भी हैं 100-200 रुपये के नोट तो खर्च कर डालिए, होने वाला है बड़ा बदलाव
100-200 रुपये के नोट में होने वाला है बड़ा बदलाव

RBI Currency: बामुलाहिजा होशियार, खबरदार! अगर आपके पास 100 या 200 रुपये के नोटों का बंडल है, तो उसे जल्दी से खर्च कर डालिए. अगर आपने ऐसा नहीं किया तो होगा कुछ नहीं, लेकिन इनमें बड़ा बदलाव हो जाएगा. खबर है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही 100 और 200 रुपये के नए नोट जारी करने जा रहा है. ये नए नोट गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर के साथ आएंगे. हालांकि, इनका डिजाइन पहले से जारी महात्म गांधी (नई) सीरीज के नोटों के समान रहेगा.

100 और 200 रुपये के नए नोट की खासियत

  • गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे.
  • महात्मा गांधी (नई) सीरीज के समान डिजाइन रहेगा.
  • रंग, पैटर्न और सुरक्षा विशेषताएं पहले जैसे ही होंगी.
  • पुराने 100 और 200 रुपये के नोट मान्य रहेंगे.

पुराने नोट क्या चलन से होंगे बाहर

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि पहले से जारी सभी 100 और 200 रुपये के नोट मान्य और वैध रहेंगे और उन्हें बाजार में चलने से नहीं रोका जाएगा. आरबीआई के मुख्य महाप्रबंधक पुनीत पंचोली ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य बैंकिंग सिस्टम में स्थिरता बनाए रखना और नकदी की सप्लाई को सुचारू रूप से संचालित करना है.

50 रुपये के नए नोट भी जल्द जारी होंगे

इसके अलावा, आरबीआई जल्द ही 50 रुपये के नए नोट भी जारी करेगा, जिन पर गवर्नर संजय मल्होत्रा का हस्ताक्षर होगा. यह भी महात्मा गांधी (नई) सीरीज के पुराने नोटों के समान रहेगा. संजय मल्होत्रा ने दिसंबर 2024 में शक्तिकांत दास की जगह आरबीआई गवर्नर का पद संभाला था.

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 64 रुपये से शुरू किया सफर, आज 17,217 करोड़ की कंपनी के मालिक हैं ये भारतीय

आरबीआई का यह कदम महत्वपूर्ण

  • बाजार में नकदी प्रवाह को सुचारू बनाए रखने के लिए
  • नए गवर्नर के हस्ताक्षर वाले नोट जारी करना एक नियमित प्रक्रिया है.
  • बैंकिंग सिस्टम में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता कि एयर होस्टेस को कितनी मिलती है सैलरी, जान जाएगा तो मचेगी होड़

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article यात्रा के दौरान ट्रेन में अजनबी के दिये भोजन न खाएं
Next article रिश्वत के 10 हजार रुपये के साथ एसआई को निगरानी टीम ने किया गिरफ्तार
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel