[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Ration Card को आधार से लिंक नहीं किया तो नाम कटेगा, राशन बंद हो सकता है, जानें अंतिम तारीख

Ration Card को आधार से लिंक नहीं किया तो नाम कटेगा, राशन बंद हो सकता है, जानें अंतिम तारीख

0
Ration Card को आधार से लिंक नहीं किया तो नाम कटेगा, राशन बंद हो सकता है, जानें अंतिम तारीख
Ration Card e-KYC

Ration Card: खबर उन लोगों के लिए ज़रूरी है जो सरकारी राशन पर निर्भर हैं. अगर अब तक आपने अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है, तो घबराइए मत – सरकार ने आपको तीन महीने की और मोहलत दे दी है. नई डेडलाइन अब 30 जून 2025 तय की गई है. पहले यह समयसीमा 31 मार्च तक थी.

क्यों जरूरी है राशन कार्ड को आधार से लिंक करना?

सरकार का कहना है कि इससे फर्जी राशन कार्डों की सफाई होगी और जो वाकई ज़रूरतमंद हैं, उन्हें ही राशन मिलेगा. साथ ही, एक ही व्यक्ति के नाम पर कई राशन कार्ड की गड़बड़ी भी रुकेगी.
जन वितरण प्रणाली (PDS) को पारदर्शी और ज़्यादा प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने राशन कार्ड और आधार को लिंक करना अनिवार्य किया है.

अगर लिंक नहीं कराया तो क्या होगा?

जिन लोगों ने अब तक अपने राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार से लिंक नहीं कराया है, उनका नाम कार्ड से काटा जा सकता है. इसका मतलब है कि राशन मिलना बंद हो सकता है. इसलिए अगर अभी तक यह काम नहीं किया है, तो जल्द से जल्द निपटा लें.

कहां और कैसे कराएं राशन कार्ड और आधार लिंक?

यह प्रक्रिया बिल्कुल फ्री है. इसके लिए आपको कहीं दौड़ने की जरूरत नहीं.

क्या चाहिए?

  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड (सभी सदस्यों का)

कहां जाना है?

  • अपने नजदीकी राशन दुकान (PDS दुकानदार) के पास जाएं
  • या फिर कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर भी यह सुविधा उपलब्ध है

कैसे होगा लिंक?

  • दुकान पर जाकर POS मशीन के जरिए फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन कराएं
  • फिर आधार नंबर दर्ज होगा और आपके राशन कार्ड से लिंक हो जाएगा

ऑनलाइन भी है सुविधा

कुछ राज्यों में राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की सुविधा ऑनलाइन भी दी जा रही है. इसके लिए संबंधित राज्य की PDS वेबसाइट पर जाएं और वहां से e-KYC या आधार सीडिंग का विकल्प चुनें.

क्यों बढ़ाई गई डेडलाइन?

सरकार के मुताबिक, अभी भी बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने eKYC पूरा नहीं किया है. खासकर ग्रामीण इलाकों में तकनीकी या जानकारी की कमी के कारण लोग पीछे रह गए थे. ऐसे में सरकार ने फायदे से कोई वंचित न रहे, इसलिए डेडलाइन बढ़ाकर 30 जून कर दी है.

बिंदुजानकारी
लिंकिंग क्या है?राशन कार्ड को आधार से जोड़ना
अंतिम तारीख30 जून 2025
कहां कराएंराशन दुकान / CSC
क्या लगेगाआधार, राशन कार्ड और फिंगरप्रिंट
कितना खर्च?बिल्कुल मुफ्त
क्यों जरूरी?फर्जी कार्ड हटेंगे, असली लाभार्थियों को मिलेगा हक

आखिर में…सरकार मौका दे रही है, लेकिन जिम्मेदारी आपकी है. वरना अगली बार जब आप राशन लेने जाएंगे, तो दुकानदार कह सकता है –”नाम लिस्ट में नहीं है साहब!”  इससे पहले कि यह हो, 30 जून से पहले आधार-राशन लिंकिंग जरूर करा लें.

Also Read: कभी 250 रुपये रोज कमाते थे, अब मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया लाखों का बिजनेस

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article हेमंत सोरेन सरकार ने इन सरकारी कर्मियों को दिया जोर का झटका, वेतन घटने के साथ साथ होगी राशि की वसूली
Next article बिहार के इन शिक्षकों का ट्रांसफर-पोस्टिंग ऑर्डर आने वाला है, तीन दिन के अंदर होगा तबादला…
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel