[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business मसाला मार्केट के बाद, अब शेयर बाजार में स्वाद बढ़ाएगा ‘पुष्प’ का IPO 

मसाला मार्केट के बाद, अब शेयर बाजार में स्वाद बढ़ाएगा ‘पुष्प’ का IPO 

0
मसाला मार्केट के बाद, अब शेयर बाजार में स्वाद बढ़ाएगा ‘पुष्प’ का IPO 
Pushp IPO (Photo: Facebook)

Pushp IPO: भारत की जानी-मानी पैकेज्ड मसाला कंपनी ‘पुष्प ब्रांड (इंडिया)’ जल्द ही शेयर बाजार में कदम रखने जा रही है. कंपनी ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (DRHP) जमा कर दिया है. इसका मतलब है कि कंपनी ने आईपीओ लाने की तैयारी का पहला और सबसे जरूरी कदम उठा लिया है.

क्या है पुष्प ब्रांड की इस IPO योजना में? 

इस आईपीओ के तहत कंपनी कोई नया शेयर जारी नहीं करेगी, बल्कि यह पूरी तरह से एक ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) होगा. इसके जरिए कंपनी के मौजूदा प्रमोटर्स और निवेशक मिलकर अपने कुल 7,445,000 (74.45 लाख) शेयर बेचेंगे. इस ओएफएस में प्रमोटर सुरेंद्र कुमार सुराना और महेंद्र कुमार सुराना के साथ-साथ निवेशक ‘A91 इमर्जिंग फंड I LLP’ और ‘सिक्स्थ सेंस इंडिया अपॉर्चुनिटीज III’ अपनी हिस्सेदारी बाजार में बेचेंगे. क्योंकि यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है, इसलिए शेयर बिक्री से मिलने वाला सारा पैसा सीधे हिस्सेदारी बेचने वाले प्रमोटर्स और निवेशकों के पास जाएगा, कंपनी को इससे कोई फंड नहीं मिलेगा. कंपनी का कहना है कि शेयर बाजार में लिस्ट होने से उनकी ब्रांड वैल्यू और विजिबिलिटी बढ़ेगी.

कौन संभाल रहा है इस IPO का पूरा जिम्मा? 

इस बड़े आईपीओ को सही तरीके से मैनेज करने के लिए कंपनी ने देश के दिग्गज मर्चेंट बैंकर्स को जिम्मेदारी सौंपी है. आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities), आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज (IIFL Capital Services) और सिस्टेमैटिक्स कॉर्पोरेट सर्विसेज (Systematix Corporate Services) इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स हैं. वहीं, ‘केफिन टेक्नोलॉजीज’ (KFin Technologies) को इस आईपीओ का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है, जो शेयर अलॉटमेंट का काम देखेगी. पुष्प ब्रांड के शेयरों की लिस्टिंग नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर होगी. इसके साथ ही मार्केट में एक और हलचल है कि ‘मातंगी रबर’ ने भी सेबी के पास अपने ड्राफ्ट पेपर जमा किए हैं.

कैसा है कंपनी का बिजनेस और मार्केट में दबदबा? 

पुष्प ब्रांड (इंडिया) देश की सबसे तेजी से बढ़ती मसाला कंपनियों में से एक है. वित्तीय वर्ष 2021 से 2025 के बीच कंपनी की कमाई (रेवेन्यू) में सालाना 21.3% की शानदार कंपाउंड ग्रोथ (CAGR) दर्ज की गई है. आज की तारीख में कंपनी के प्रोडक्ट्स देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बिकते हैं. मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कंपनी की पकड़ बेहद मजबूत है. जबकि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड, गुजरात और बिहार जैसे राज्यों में इसका कारोबार तेजी से फैल रहा है. पिछले पांच सालों में कंपनी ने गोवा, तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे नए राज्यों में भी अपनी पहुंच बनाई है.

कंपनी के पोर्टफोलियो में क्या-क्या शामिल है? 

यह कंपनी ‘पुष्प’ (Pushp) और ‘मुनीमजी’ (Munimji) ब्रांड नाम के तहत अपने प्रोडक्ट्स बाजार में बेचती है. इनके पोर्टफोलियो में सिर्फ शुद्ध मसाले ही नहीं, बल्कि ब्लेंडेड (मिश्रित) मसाले और खाने-पीने की दूसरी चीजें भी शामिल हैं. इनके मुख्य प्रोडक्ट्स में मिर्ची पाउडर, कश्मीरी मिर्च, तेजा मिर्च, कुटी मिर्च, हल्दी पाउडर, हरी इलायची, जीरा, पास्ता मसाला, हींग, शाही पनीर मसाला, इलायची चाय और सोया चंक्स जैसी रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: रिटायर्ड हैं तो क्या हुआ? AY 2026-27 के लिए ऐसे फाइल करें ITR 

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel