[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business आधा भारत नहीं जानता PPF में 15+5+5 का फॉर्मूला, जान जाएगा तो बना लेगा करोड़ों का फंड

आधा भारत नहीं जानता PPF में 15+5+5 का फॉर्मूला, जान जाएगा तो बना लेगा करोड़ों का फंड

0
आधा भारत नहीं जानता PPF में 15+5+5 का फॉर्मूला, जान जाएगा तो बना लेगा करोड़ों का फंड
सांकेतिक तस्वीर (फोटो/Canva)

PPF Formula: हर कोई चाहता है कि रिटायरमेंट के बाद उसकी लाइफस्टाइल में कोई कमी न आए और बिना काम किए हर महीने एक बंधी-बंधाई रकम हाथ में आती रहे. लेकिन बाजार के उतार-चढ़ाव और रिस्क को देखते हुए सेफ इनवेस्टमेंट ढूंढना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में ‘पब्लिक प्रोविडेंट फंड’ (PPF) आज भी मिडिल क्लास के लिए सबसे भरोसेमंद साथी है.

हाल ही में सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों को स्थिर रखकर निवेशकों को बड़ी राहत दी है. अगर आप भी रिस्क लिए बिना करोड़पति बनना चाहते हैं, तो PPF का एक छोटा सा गणित आपकी किस्मत बदल सकता है. आइए समझते हैं कि कैसे एक मामूली निवेश 25 सालों में ₹1 करोड़ से ज्यादा के फंड में बदल सकता है.

PPF की सबसे बड़ी खूबी इसकी कंपाउंडिंग पावर और टैक्स-फ्री रिटर्न है. सरकार फिलहाल इस पर 7.1% का गारंटेड ब्याज दे रही है. इस स्कीम को स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करने का 15+5+5 का फॉर्मूला समझते है.

PPF का मास्टर प्लान: 15+5+5 का जादू

  • पहला पड़ाव: 15 साल की मैच्योरिटी: जब आप PPF में निवेश शुरू करते हैं, तो इसका लॉक-इन पीरियड 15 साल होता है. अगर आप अधिकतम सीमा यानी ₹12,500 प्रति माह (₹1.5 लाख सालाना) जमा करते हैं, तो 15 साल में आपका फंड ₹40.68 लाख हो जाएगा.
  • दूसरा पड़ाव: 5 साल का पहला विस्तार : 15 साल बाद पैसा निकालने के बजाय इसे 5 साल के लिए बढ़ा दें. निवेश जारी रखने पर 20वें साल में आपकी जमा पूंजी बढ़कर ₹66.58 लाख हो जाएगी.
  • तीसरा पड़ाव: 5 साल का दूसरा विस्तार: अब इसे आखिरी 5 साल के लिए और विस्तार दें. 25 साल पूरे होने पर आपका कुल निवेश ₹37.5 लाख होगा, लेकिन ब्याज की ताकत से आपका कुल फंड ₹1.03 करोड़ बन जाएगा.

हर महीने ₹61,000 की कमाई

  • इस प्लान की असली खूबसूरती रिटायरमेंट के बाद शुरू होती है. जब आपके पास ₹1.03 करोड़ का फंड तैयार हो जाए, तो आपको इसे निकालने की जरूरत नहीं है.
  • सालाना कमाई: ₹1.03 करोड़ पर 7.1% सालाना ब्याज के हिसाब से आपको हर साल ₹7.31 लाख का ब्याज मिलेगा.
  • मंथली पेंशन: इसे 12 महीनों में बांटें तो आपके हाथ में हर महीने ₹60,941 आएंगे.
  • आपकी मूल रकम (₹1.03 करोड़) खाते में वैसी की वैसी ही बनी रहेगी, जबकि आपकी मंथली इनकम लाइफटाइम चलती रहेगी.
निवेश (हर महीने रु. में)15 साल बाद20 साल बाद25 साल बाद
₹1 हजार₹3.25 लाख₹5.32 लाख₹8.24 लाख
₹2 हजार₹6.50 लाख₹10.65 लाख₹16.49 लाख
₹3 हजार₹9.76 लाख₹15.97 लाख₹24.73 लाख
₹5 हजार₹16.27 लाख₹26.63 लाख₹41.23 लाख
₹10 हजार₹32.54 लाख₹53.26 लाख₹82.46 लाख
₹12 हजार 500₹40.68 लाख₹66.58 लाख₹1.03 करोड़

Also Read: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पेट्रोकेमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी खत्म; टेक्सटाइल, प्लास्टिक और फार्मा सेक्टर को मिलेगा सीधा फायदा

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 11 मई को अगली तिथि
Next article बंगाल में जजों पर हमले से गुस्से में सुप्रीम कोर्ट, DM और SP तलब, CBI या NIA करेगी जांच
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel