[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Post Office में Wife के नाम से ₹1 लाख लगाइए, दो साल में मिलेगा इतना रिटर्न कि दोस्त भी पूछेंगे – क्या है राज!

Post Office में Wife के नाम से ₹1 लाख लगाइए, दो साल में मिलेगा इतना रिटर्न कि दोस्त भी पूछेंगे – क्या है राज!

0
Post Office में Wife के नाम से ₹1 लाख लगाइए, दो साल में मिलेगा इतना रिटर्न कि दोस्त भी पूछेंगे – क्या है राज!
Post Office Scheme

Post Office Scheme: हर इंसान चाहता है कि उसकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रहे और भविष्य में अच्छे रिटर्न भी दे. ऐसे में निवेश एक अहम जरिया बन जाता है. जहां शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड ऊंचे मुनाफे का मौका देते हैं, वही उनमें जोखिम भी रहता है. अगर आप परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखकर निवेश करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक भरोसेमंद विकल्प है. खासकर जब यह निवेश आप अपनी पत्नी के नाम पर करते हैं.

पत्नी के नाम पर निवेश क्यों फायदेमंद

भारतीय परिवारों में अक्सर निवेश से जुड़े फैसले पुरुष ही लेते हैं, लेकिन पत्नी के नाम पर निवेश करना कई मायनों में फायदेमंद साबित हो सकता है. ऐसा करने से पत्नी की आर्थिक स्वतंत्रता बढ़ती है और अगर वह हाउस वाइफ हैं तो उनके नाम पर खोले गए FD से मिलने वाले ब्याज पर टैक्स का बोझ भी कम हो सकता है, क्योंकि उनकी अलग आय नहीं होती. इसके साथ ही, इस तरह का निवेश परिवार के भविष्य की वित्तीय सुरक्षा को और मजबूत करता है. आपातकालीन स्थिति में पत्नी सीधे उस निवेश का उपयोग कर सकती हैं, जिससे परिवार की आर्थिक जरूरतें समय पर पूरी हो जाती हैं.

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट

पोस्ट ऑफिस FD (Time Deposit) एक सुरक्षित निवेश साधन है, जिसमें गारंटीड रिटर्न मिलता है. इसकी अवधि और ब्याज दरें इस प्रकार हैं.

  • 1 वर्ष की FD – 6.9%
  • 2 वर्ष की FD – 7.0%
  • 3 वर्ष की FD – 7.1%
  • 5 वर्ष की FD – 7.5%
  • न्यूनतम निवेश राशि: ₹1,000
  • अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं

अगर कोई निवेशक अपनी पत्नी के नाम पर ₹1,00,000 की फिक्स्ड डिपॉजिट 2 साल के लिए करता है, तो उस पर सालाना 7.0% की दर से ब्याज मिलेगा. दो साल बाद यह राशि बढ़कर ₹1,14,888 हो जाएगी, जिसमें मूलधन ₹1,00,000 और ब्याज ₹14,888 शामिल होगा. इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ब्याज दर पूरी अवधि के लिए स्थिर रहती है और बाजार के उतार-चढ़ाव का इस पर कोई असर नहीं पड़ता.

बैंक FD और पोस्ट ऑफिस FD में अंतर

विशेषताबैंक FDपोस्ट ऑफिस FD
ब्याज दरेंRBI रेपो रेट पर निर्भर, बदलती रहती हैंस्थिर और गारंटीड
वरिष्ठ नागरिक लाभअतिरिक्त ब्याज मिलता हैसभी के लिए समान दर
टैक्स लाभकेवल 5 साल की टैक्स सेविंग FD पर5 साल की FD पर धारा 80C टैक्स छूट
न्यूनतम निवेशअलग अलग बैंकों में अलग₹1,000

Also Read: RBI Governor: तेल हो गया फेल! सोना बना पैमाना, जानें आरबीआई गवर्नर का क्या है संकेत

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! IAS परीक्षा के तुरंत बाद जारी होगी आंसर की
Next article पहले सहमति फिर यू टर्न, ट्रंप के गाजा शांति योजना पर क्यों पलटा पाकिस्तान?
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel