[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Popcorn GST: थिएटर में पॉपकॉर्न हुआ महंगा, फ्लेवर के हिसाब से चुकानी होगी कीमत, लगेंगे 3 तरह के टैक्स

Popcorn GST: थिएटर में पॉपकॉर्न हुआ महंगा, फ्लेवर के हिसाब से चुकानी होगी कीमत, लगेंगे 3 तरह के टैक्स

0
Popcorn GST: थिएटर में पॉपकॉर्न हुआ महंगा, फ्लेवर के हिसाब से चुकानी होगी कीमत, लगेंगे 3 तरह के टैक्स
थिएटर में पॉपकॉर्न हुआ महंगा, फ्लेवर के हिसाब से चुकानी होगी कीमत, लगेंगे 3 तरह के टैक्स

Popcorn GST: थिएटर में मूवी देखने के शौकीन अक्सर पॉपकॉर्न के साथ इसका आनंद लेते हैं. लेकिन अब यह शौक आपकी जेब पर थोड़ा भारी पड़ सकता है क्योंकि पॉपकॉर्न की कीमतें इसके फ्लेवर और पैकेजिंग पर निर्भर करेंगी. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में राजस्थान के जैसलमेर में आयोजित जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक में पॉपकॉर्न पर नई जीएसटी दरें तय की गईं.

Popcorn पर कितनी लगेगी GST ?

निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में राजस्थान के जैसलमेर में आयोजित जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक के अनुसार थिएटर में परोसे जाने वाले नमक और मसाले वाले ताजे पॉपकॉर्न पर 5% जीएसटी लगेगा बशर्ते यह डिब्बाबंद न हो. वहीं डिब्बाबंद और लेबल वाले पॉपकॉर्न पर 12% जीएसटी लागू होगी. इसके अलावा कारमेल जैसे मीठे पॉपकॉर्न पर 18% जीएसटी लगेगी, क्योंकि इसे शुगर कंफेक्शनरी के रूप में क्लासीफाइड किया गया है.

इंश्योरेंस सेक्टर को लेकर निर्णय

इंश्योरेंस सेक्टर में हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर जीएसटी कम करने की उम्मीदें इस बार भी अधूरी रह गईं. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) के बीच सहमति न बनने के कारण इस मुद्दे को टाल दिया गया. प्रस्ताव था कि हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी की दर को मौजूदा 18% से घटाकर 5% किया जाए. हालांकि राज्यों ने राजस्व में संभावित कमी के कारण इस पर सहमति नहीं दी. अगली बैठक जनवरी में प्रस्तावित है.

जीएसटी से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Bank Holiday: क्या इस शनिवार बंद रहेंगे बैंक? जानें किन राज्यों में कब-कब है हॉलिडे

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Mehbooba Mufti: कश्मीरी शॉल पर जीएसटी बढ़ाने के प्रस्ताव पर महबूबा मुफ्ती भड़कीं, बोलीं- खत्म हो जाएगा शिल्प उद्योग
Next article मांगों को लेकर आशा कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel