[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Polycab Share Price: केबल स्टॉक्स को Adani का झटका, Polycab समेत कई शेयरों में 14% तक की गिरावट

Polycab Share Price: केबल स्टॉक्स को Adani का झटका, Polycab समेत कई शेयरों में 14% तक की गिरावट

0
Polycab Share Price: केबल स्टॉक्स को Adani का झटका, Polycab समेत कई शेयरों में 14% तक की गिरावट
Polycab Share Price

Polycab Share Price: केबल और वायर इंडस्ट्री के शेयरों में आज भारी गिरावट देखने को मिली है. प्रमुख कंपनियों के शेयरों में निवेशकों ने जमकर बिकवाली की, जिससे इनके भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

प्रमुख कंपनियों के शेयरों में गिरावट

  • Polycab India: कंपनी के शेयर 9% की गिरावट के साथ 4938.40 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं.
  • Havells India: इस कंपनी के शेयरों में भी करीब 5% की गिरावट आई है, जिससे यह 1483.65 रुपये पर आ गया है.
  • Finolex Cables: इसके शेयर 4.10% गिरावट के साथ कमजोर हुए हैं.
  • KEI Industries: इसमें 14% की बड़ी गिरावट देखने को मिली है.
  • R R Kabel: इसके शेयरों में भी 2% से अधिक कमजोरी दर्ज की गई है.

अदाणी समूह की घोषणा बनी गिरावट का कारण

केबल और वायर इंडस्ट्री में आज के बिकवाली दबाव के पीछे अदाणी समूह की बड़ी घोषणा है. अदाणी एंटरप्राइजेज ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड (KCL) और प्रणिता वेंचर्स के साथ मिलकर एक संयुक्त उद्यम (JV) बनाने का ऐलान किया है.

Also Rea: इतना महंगा कुत्ता कि कीमत सुनकर कांप उठेगा दिल, बेंगलुरु के शख्स ने ₹50 करोड़ में खरीदा वुल्फडॉग

नई कंपनी ‘Pranita Ecocables Limited’ का गठन

इस संयुक्त उद्यम के तहत ‘प्रणिता ईकोकेबल्स लिमिटेड’ (PEL) नाम की एक नई कंपनी स्थापित की गई है. यह कंपनी मेटल प्रोडक्ट्स, केबल और वायर के निर्माण, विपणन और वितरण का कार्य करेगी. इस JV में KCL और प्रणिता वेंचर्स की 50-50% हिस्सेदारी होगी.

प्रतिस्पर्धा पर संभावित प्रभाव

अदाणी समूह के इस नए कदम का पॉलीकैब इंडिया, हैवेल्स इंडिया, फिनोलेक्स केबल्स और KEI इंडस्ट्रीज जैसी स्थापित कंपनियों पर प्रभाव पड़ सकता है. अदाणी समूह के मजबूत वितरक नेटवर्क और बाजार में अपनी स्थिति के चलते इन कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा तेज हो सकती है. निवेशकों को आगे के घटनाक्रम पर नजर रखनी चाहिए, क्योंकि अदाणी समूह की एंट्री से इस इंडस्ट्री में बदलाव की संभावना बन रही है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अरमान के होने वाले बच्चे का दुश्मन बनेगा ये शख्स, रूही बनेगी मसीहा
Next article शीतला माता को अर्पित न करें ये चीजें, हो सकता है बुरा प्रभाव
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel