[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business पीएनबी ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट, अब व्हाट्सएप पर मिलेगी यह खास सुविधा, जानें कैसे?

पीएनबी ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट, अब व्हाट्सएप पर मिलेगी यह खास सुविधा, जानें कैसे?

0
पीएनबी ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट, अब व्हाट्सएप पर मिलेगी यह खास सुविधा, जानें कैसे?
PNB WhatsApp Demat Service

PNB WhatsApp Demat Service: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों के लिए बैंकिंग को और भी आसान बना दिया है. बैंक ने अब व्हाट्सएप पर डीमैट व्यूइंग फैसिलिटी शुरू की है. इसका मतलब है कि अब आपको अपने शेयर और निवेश की जानकारी के लिए बैंक के चक्कर काटने या भारी-भरकम ऐप्स को बार-बार लॉगिन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यह नई सुविधा क्या है?

पीएनबी ने अपने डिजिटल सेवाओं को मजबूत करते हुए व्हाट्सएप बैंकिंग के जरिए डीमैट अकाउंट की जानकारी देने का फैसला किया है. अब आप घर बैठे अपने निवेश (Holdings) और ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी सिर्फ एक मैसेज भेजकर ले सकते हैं.

आप किन-किन सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं?

इस सुविधा के जरिए ग्राहक कई जरूरी काम चुटकियों में कर पाएंगे:

  • होल्डिंग स्टेटमेंट: देख सकते हैं कि आपके पास कौन से शेयर कितनी मात्रा में हैं.
  • लेनदेन की जानकारी: पिछले ट्रांजेक्शन और बिलिंग डिटेल्स चेक कर सकते हैं.
  • पेंडिंग चार्ज: अगर अकाउंट पर कोई चार्ज बकाया है, तो उसकी जानकारी मिल जाएगी.
  • DIS गुम होने की रिपोर्ट: अगर आपकी डिलीवरी इंस्ट्रक्शन स्लिप (DIS) खो गई है, तो उसकी रिपोर्ट भी यहीं से की जा सकती है.

कैसे शुरू करें पीएनबी व्हाट्सएप बैंकिंग?

इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है. बस ये स्टेप्स फॉलो करें:

  1. अपने मोबाइल में पीएनबी का आधिकारिक नंबर +91-9264092640 सेव करें.
  2. व्हाट्सएप पर जाकर इस नंबर पर “Hi” या “Hello” लिखकर भेजें.
  3. चैट शुरू करने से पहले नाम के आगे ‘Green Tick’ (वेरिफाइड मार्क) जरूर चेक करें.

क्या बिना पीएनबी अकाउंट वाले भी इसे यूज कर सकते हैं?

हां, अगर आपका पीएनबी में अकाउंट नहीं है, तब भी आप व्हाट्सएप बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, आप सिर्फ बैंक की जनरल जानकारियां ले पाएंगे. बैलेंस चेक करने या डीमैट डिटेल्स देखने जैसी सुविधाओं के लिए आपका नंबर बैंक में रजिस्टर होना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग से पहले सरकार का बड़ा बयान, पेंशन व्यवस्था जस की तस

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel