[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business गर्मी आने से पहले कर लें ये एक काम, AC-फ्रिज का बिल होगा माफ! सरकार दे रही 1 लाख रुपए की बंपर सब्सिडी

गर्मी आने से पहले कर लें ये एक काम, AC-फ्रिज का बिल होगा माफ! सरकार दे रही 1 लाख रुपए की बंपर सब्सिडी

0
गर्मी आने से पहले कर लें ये एक काम, AC-फ्रिज  का बिल होगा माफ! सरकार दे रही 1 लाख रुपए की बंपर सब्सिडी
PM Surya Ghar Yojana

PM Surya Ghar Yojana: उत्तर भारत में फिलहाल ठंड का सितम जारी है, लेकिन आने वाली गर्मियों के भारी-भरकम बिजली बिल की चिंता अभी से सताने लगी है. जब गर्मियों में एसी और फ्रिज का इस्तेमाल बढ़ता है, तो आम आदमी का बजट बिगड़ जाता है. इसी का समाधान लेकर आई है केंद्र सरकार की ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’. सरकार का लक्ष्य है कि लोग अभी से अपनी छतों पर सोलर सिस्टम लगवा लें, ताकि गर्मियों के आते ही उन्हें महंगे बिल से आजादी मिल जाए.

जानिए क्या है PM Surya Ghar Yojana?

यह सरकार की वो स्कीम है जो आपको बिजली बिल के झंझट से परमानेंट छुट्टी दिलाती है. छत पर सोलर पैनल लगाने का खर्चा सरकार के साथ मिलकर उठाएं. सूरज की रोशनी से अपनी बिजली खुद पैदा करें और एक्स्ट्रा बिजली सरकार को बेचकर मुनाफा कमाएं.

बड़े घरों के लिए परमानेंट समाधान

5 किलोवाट का सिस्टम लगवाने पर आपको दोहरी सब्सिडी का फायदा मिलता है. उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में इसका हिसाब कुछ ऐसा है:

  • 5kW सिस्टम के लिए केंद्र सरकार की ओर से 45,000 रुपए की फिक्स्ड सब्सिडी दी जाती है.
  • कई राज्यों में 15,000 रुपए प्रति किलोवाट के हिसाब से अधिकतम 30,000 रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी मिलती है.
  • यानी 3 लाख रुपए के सिस्टम पर आपको करीब 75,000 रुपए से 1,00,000 रुपए तक की सीधी छूट मिल सकती है. बाकी की लागत अगले 3-4 सालों में बिजली बिल की बचत से वसूल हो जाती है.

ऑनलाइन आवेदन का आसान तरीका

इस योजना का लाभ उठाने के लिए अब आपको दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर विजिट करें.
  • अपना बिजली उपभोक्ता नंबर (Consumer Number) और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर करें.
  • आवेदन के बाद बिजली विभाग (DISCOM) से फिजिबिलिटी अप्रूवल का इंतज़ार करें.
  • मंजूरी मिलते ही रजिस्टर्ड वेंडर से पैनल लगवाएं.
  • नेट मीटर लगने के महज 30 दिनों के भीतर सब्सिडी की राशि सीधे आपके बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दी जाएगी.

Also Read: महिलाओं की बल्ले-बल्ले! बिना ब्याज 5 लाख रुपए लेकर शुरू करें अपना बिजनेस, जाने आवेदन करने का तरीका

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel