[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business 22वीं किस्त के लिए किसानों का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, जानें लेटेस्ट अपडेट

22वीं किस्त के लिए किसानों का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, जानें लेटेस्ट अपडेट

0
22वीं किस्त के लिए किसानों का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, जानें लेटेस्ट अपडेट
PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना एक बड़ा सहारा है. अब तक इस योजना के जरिए 21 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है और किसान अब 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. त्योहारों के बीतने के बाद से ही किसान यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि उनके बैंक खाते में पैसे कब आएंगे.

कब तक आ सकती है 22वीं किस्त?

अक्सर किसान इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि अगली किस्त आखिर कब जारी होगी. माना जा रहा है कि अगले हफ्ते के अंत तक किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जा सकती है. यह योजना किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है, जो हर चार महीने के अंतराल पर तीन बराबर किस्तों में दी जाती है.

पीएम मोदी के दौरे पर टिकी नजरें

इस किस्त के जारी होने को लेकर सबसे बड़ी चर्चा 13 मार्च की है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 मार्च को असम के कोकराझार का दौरा करने वाले हैं. किसानों के बीच इस बात के कयास तेज हैं कि पीएम मोदी अपने इस कार्यक्रम के दौरान ही 22वीं किस्त को जारी करने की घोषणा कर सकते हैं. हालांकि, सरकार ने अभी आधिकारिक तौर पर तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि लाभार्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है.

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

किस्त आने से पहले आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से खुद चेक कर सकते हैं कि आपका स्टेटस क्या है. नीचे दिए गए तरीके से आप आसानी से जानकारी पा सकते हैं:

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट को खोलें.
  • होम पेज पर Know Your Status का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और मोबाइल पर आने वाला ओटीपी (OTP) दर्ज करें.
  • आप चाहें तो वेबसाइट के डैशबोर्ड विकल्प में जाकर अपने गांव, जिले और पंचायत के लाभार्थियों की पूरी सूची भी देख सकते हैं.

क्या आपकी ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी है?

अगर आप चाहते हैं कि अगली किस्त बिना किसी रुकावट के आपके बैंक खाते में आए, तो e-KYC करवाना अनिवार्य है. आप इसे घर बैठे PM-Kisan पोर्टल पर जाकर अपने आधार नंबर और मोबाइल OTP के जरिए पूरा कर सकते हैं. इसके अलावा, आप PM-KISAN मोबाइल ऐप का उपयोग करके फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए भी अपनी केवाईसी अपडेट कर सकते हैं.

Also Read: अब हर महीने आएंगे 1500 रुपये, जानें गृह आधार योजना के तहत कौन सी महिलाएं ले सकती हैं लाभ

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel