[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business पीएम किसान की 22वीं किस्त के 2000 रुपए नहीं मिले? तो तुरंत करें ये काम

पीएम किसान की 22वीं किस्त के 2000 रुपए नहीं मिले? तो तुरंत करें ये काम

0
पीएम किसान की 22वीं किस्त के 2000 रुपए नहीं मिले? तो तुरंत करें ये काम
PM Kisan Yojana 22nd Installment

PM Kisan Yojana 22nd Installment: केंद्र सरकार ने 13 मार्च को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त सफलतापूर्वक जारी कर दी है. इस बार देश के लगभग 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपए की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है. हालांकि, कई किसान ऐसे भी हैं जिनके खातों में अभी तक यह पैसा नहीं पहुंचा है. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो घबराने के बजाय यह खबर अंत तक पढ़ें.

कहीं लिस्ट से आपका नाम तो नहीं हट गया?

पैसा न आने का सबसे बड़ा कारण लाभार्थी सूची (Beneficiary List) से नाम का हटना हो सकता है। इसे चेक करने का तरीका बेहद आसान है:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘Beneficiary List’ वाले विकल्प को चुनें.
  • अपने राज्य, जिले, तहसील और गांव की जानकारी दर्ज करें.
  • Get Report पर क्लिक करते ही आपके गांव की पूरी लिस्ट खुल जाएगी.
  • अगर इस लिस्ट में आपका नाम है, तो आपको पैसा जरूर मिलेगा.

घर बैठे जानें अपनी किस्त का स्टेटस

कई बार तकनीकी कारणों से बैंक का मैसेज नहीं आता, ऐसे में पोर्टल पर स्टेटस चेक करना सही रहता है:

  • वेबसाइट के Beneficiary Status सेक्शन में जाएं.
  • अपना आधार नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें.
  • Get Data पर क्लिक करते ही आपको पता चल जाएगा कि पैसा किस बैंक खाते में और किस तारीख को भेजा गया है.

इन वजहों से रुक सकता है पैसा

अगर लिस्ट में नाम है फिर भी पैसा नहीं आया, तो अपनी इन 3 चीजों को तुरंत जांचें:

  • क्या आपने अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी कर ली है?
  • क्या आपके जमीन के दस्तावेज पोर्टल पर अपडेटेड हैं?
  • क्या आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से जुड़ा (Link) है?

सब कुछ सही होने के बाद भी पैसा न मिले पर यहां करें शिकायत

अगर आपके सभी दस्तावेज सही हैं और फिर भी किस्त नहीं मिली, तो आप सरकारी हेल्पलाइन पर मदद मांग सकते हैं:

  • टोल-फ्री नंबर 18001801551 या 155261 पर कॉल करें.
  • अपनी समस्या pmkisan-ict@gov.in पर लिखकर मेल भेजें.
  • टेक्निकल दिक्कत के लिए 011-24300661 पर संपर्क किया जा सकता है.

Also Read: अपना घर खरीदने की सोच रहे हैं? जानें मार्च 2026 में कौन सा प्राइवेट बैंक दे रहा है सबसे सस्ता होम लोन

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel