[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business PM Kisan Samman Nidhi Yojana : जून में आ सकती है पीएम किसान की 20वीं किस्त, ऐसे करें अपना नाम चेक और ई-केवाईसी अपडेट

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : जून में आ सकती है पीएम किसान की 20वीं किस्त, ऐसे करें अपना नाम चेक और ई-केवाईसी अपडेट

0
PM Kisan Samman Nidhi Yojana :  जून में आ सकती है पीएम किसान की 20वीं किस्त, ऐसे करें अपना नाम चेक और ई-केवाईसी अपडेट

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर में पीएम किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 19वीं किस्त जारी की. यह किस्त देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई. अब किसानों की निगाहें 20वीं किस्त पर टिकी हैं, जिसकी उम्मीद जून महीने में की जा रही है. कब आएगी 20वीं किस्त?

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6,000 की सहायता तीन किस्तों में दी जाती है. हर चार महीने पर एक किस्त जारी होती है अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च के बीच. पिछली यानी 19वीं किस्त फरवरी में आई थी, लिहाजा 20वीं किस्त जून में आ सकती है. हालांकि, किस्त की तारीख तय नहीं होती. केंद्र सरकार इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट या प्रेस रिलीज के जरिए देती है.

ई-केवाईसी के बिना नहीं मिलेगा लाभ

अगर आप चाहते हैं कि अगली किस्त आपके खाते में समय पर आए, तो ई-केवाईसी कराना बेहद जरूरी है. और पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिखा है “eKYC is MANDATORY for PMKISAN Registered Farmers” यानी पीएम किसान पंजीकृत किसानों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है. ई-केवाईसी आप दो तरीकों से कर सकते हैं. पहला OTP बेस्ड eKYC—PM Kisan पोर्टल पर और दूसरा बायोमैट्रिक eKYC—नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर.\

पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं और होमपेज के दाहिने तरफ ‘eKYC’ ऑप्शन पर क्लिक करें
  • अपना आधार नंबर, कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें
  • ‘Get OTP’ पर क्लिक करें और OTP दर्ज करें

पीएम किसान योजना की लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?

  • पीएम किसान की वेबसाइट https://pmkisan.gov.inपर जाएं.
  • दाहिने तरफ ‘Beneficiary List’ टैब पर क्लिक करें
  • राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें
  • ‘Get Report’ पर क्लिक करें

अब आपकी पंचायत के पात्र किसानों की सूची दिखाई देगी जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.

इन कारणों से रद्द हो सकता है आपका आवेदन

यदि आपकी पिछली किस्त अटक गई है या नाम लिस्ट में नहीं आ रहा, तो इसके पीछे ये कारण हो सकते हैं-

  • डुप्लीकेट नाम से आवेदन
  • ई-केवाईसी अधूरी
  • अपात्र श्रेणी के किसान
  • गलत IFSC कोड
  • बंद या फ्रीज बैंक अकाउंट
  • आधार बैंक से लिंक नहीं
  • जरूरी जानकारी अधूरी
  • गलत बैंक या पोस्ट ऑफिस नाम
  • अकाउंट नंबर गलत या स्कीम के अनुसार नहीं
  • आधार और अकाउंट दोनों अमान्य

Also Read : ₹300 से शुरू हुआ सफर, 300 गुना ओवरसब्सक्राइब्ड IPO तक, जानिए सुरेश मंघारमानी का जुनून

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article iPhone, iPad और Mac यूजर्स के लिए सरकार का ALERT: CERT-In ने जारी की हाई-सेवेरिटी एडवाइजरी
Next article Bihar News: मुस्लिम बनकर 6 साल से मस्जिद में रह रहा था इनामी बदमाश, पुलिस ने दबोचा
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel