[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business PM Kisan Yojana: नहीं कराया तो अब कर लें यह काम, नहीं तो अटक जाएगा 12वीं किस्त का पैसा, ऐसे कराएं e-KYC

PM Kisan Yojana: नहीं कराया तो अब कर लें यह काम, नहीं तो अटक जाएगा 12वीं किस्त का पैसा, ऐसे कराएं e-KYC

0
PM Kisan Yojana: नहीं कराया तो अब कर लें यह काम, नहीं तो अटक जाएगा 12वीं किस्त का पैसा, ऐसे कराएं e-KYC

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme) की 11 वीं किस्ता लाभुकों के खातें में काफी पहले ही आ चुकी है. और अब 12वीं किस्त के लिए भी उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है. जल्द ही 12वीं किस्त की रकम उनके खातों में आ जाएगी. लेकिन अगर आपके अभी तक अपना ई-केवाईसी (PM Kisan KYC) नहीं कराया है तो आपके खाते में 12वीं किस्ती की रकम नहीं आएगी.

जरूरी है ई-केवाईसी

किसान सम्मान निधि (Kisan Samman Nidhi) के लाभुकों की लिस्ट में अगर आपका भी नाम है तो केंद्र सरकार की राशि पाने के लिए आप ई-केवाईसी (KYC) को अपडेट जरूर करा लें. अगर आपने अभी तक अपना केवाईसी नहीं कराया है तो 31 जुलाई के पहले यह काम जरूर कर लें. क्योंकि इस तिथि के पहले तक अगर आपने केवाईसी (KYC) नहीं कराया तो आपका पैसा अटक सकता है. ई-केवाईसी (eKYC) अपडेशन की पूरी जानकारी पीएम किसान पोर्टल (pm kisan.gov.in) पर दी गई है.

जानें ई-केवाईसी का प्रोसेस

ई-केवाईसी के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन के ब्राउजर में क्रोम ओपेन कर लें, फिर उसमें pmkisan.gov.in टाइप करें. आपको पीएम किसान पोर्टल का होमपेज दिखेगा. नीचे की तरफ आपको ई-केवाईसी (e-KYC)लिखा दिखेगा. इसको टैप करें और आप अपना आधार नंबर डालकर सर्च बटन पर क्‍लिक कर दें. अब अपना आधार नंबर (आधार मोबाइल से लिंकड् हो) डाल दें. आपके फोन पर एक ओटीपी आएगा. इसके बाद आपसे आधार आथंटिकेशन के लिए बटन को टैप करने को कहा जाएगा. इसे टैप कर दें और अब 6 अंकों का एक और ओटीपी आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर पहुंचेगा. इसे भरने के बाद सबमिट पर टैप कर दें.

लाभार्थियों की लिस्ट कर सकते हैं चेक

आप पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के लाभार्थी हैं और आपको दे्खना है कि लिस्ट में आपका नाम है कि नहीं तो आप यह जान सकते हैं. योजना के लाभार्थियों की लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं. यहां Farmers Corner का ऑप्शन दिखेगा. इसके बाद Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक कर दें. फिर एक नया पेज खुल जाएगा. नए पेज पर अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की पूरी जानकारी दर्ज कर दें. इसके बाद Get Report पर क्लिक करें. यहां आपको सभी लाभार्थी किसानों की लिस्ट मिलेगी. जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.

Also Read: Cheapest Air Fare: सबसे सस्ता हवाई सफर, मात्र 1499 रुपये में बुक करायें टिकट

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel