[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar PM Kisan Scheme: पीएम किसान सम्‍मान निधि का लाभ लेने के लिए करना होगा ये काम

PM Kisan Scheme: पीएम किसान सम्‍मान निधि का लाभ लेने के लिए करना होगा ये काम

0
PM Kisan Scheme: पीएम किसान सम्‍मान निधि का लाभ लेने के लिए करना होगा ये काम
Moradabad: Workers carry wheat grain after harvesting, in Moradabad, Thursday, April 7, 2022. (PTI Photo)(PTI04_07_2022_000129B)

PM Kisan Samman Nidhi Scheme: किसानों के खाते में पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना की अगली किस्त आने वाली है. इससे पहले आपको कुछ जानने की जरूरत है. जी हां…ऐसा ना हो कि आपके खाते में अगली किस्त पहुंचे ही नहीं. दरअसल इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ई-केवाईसी कराने की जरूरत है. किसानो के खाते में 11वीं किस्त आ चुकी है अब 12वीं किस्त का इंतजार किया जा रहा है.

यहां चर्चा कर दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को केन्द्र सरकार साल में तीन बार 2 हजार रुपये की राशि खाते में देती है. यानी साल में किसानों को 6 हजार की राशि केंद्र की मोदी सरकार देती है. यहां चर्चा कर दें कि योजना की राशि उन्हीं किसानों को दी जाती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर है. पीएम किसान सम्मान निधि की रकम गलत हाथों में न पड़े इसके लिए सरकार की ओर से कुछ खास इंतजाम किये गये हैं.

इन किसानों को मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ

केंद्र की मोदी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के लिए कुछ खाका तैयार किया है. इसके अंतर्गत जो किसान आते हैं सरकार उनके खातों में ही पैसे डालने का काम करती है. जो केंद्र सरकार की ओर से खाका तैयार किया गया है, उसके तहत वैसे किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है और भूमि अभिलेखों में जिनके नाम नहीं है, उन किसानों को सरकार योजना का लाभ देती है. वैसे किसान जिसने पास इससे ज्यादा जमीन है और उनके नाम राज्य या केंद्र शासित प्रदेशों के भूमि अभिलेखों में हैं, सरकार उन्हें इस योजना का लाभ नहीं देती.

ई-केवाईसी अपडेट जरूरी

यहां चर्चा कर दें कि किसान सम्मान निधि की 11 वी किस्त जारी की जा चुकी है. अब किसानों को 12वीं किस्त का इंतजार है. लेकिन किसानों को 12वीं किस्त लेने से पहले एक जरूरी काम कर लेना चाहिए. लाभुकों को राशि पाने के लिए अपना ई-केवाईसी (eKYC) अपडेट करने की जरूरत है. योजना के पैसे आपके खाते में आए इसके लिए आपको 31 जुलाई 2022 से पहले ई-केवाईसी (eKYC) करा लेनी चाहिए. यदि आपने समय रहते इसे नहीं किया तो हो सकता है, पैसा आपके खाते में नहीं पहुंचे. ई-केवाईसी (eKYC) अपडेशन की पूरी जानकारी पीएम किसान पोर्टल (pm kisan.gov.in) पर दी गई है.

Also Read: Cancelled Trains List Today: आज 172 ट्रेनें हैं कैंसिल, यहां देखें पूरी लिस्‍ट
ऐसे चेक करें लाभार्थियों की लिस्ट

पीएम किसान योजना (Kisan Yojana) के लाभार्थियों की लिस्ट में आपका नाम है या नहीं इसे आप आसानी से चेक कर सकते हैं. सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ को अपने कंप्‍यूटर पर ओपन कर लें. यहां Farmers Corner का ऑप्शन नजर आएगा. इसके बाद Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. फिर एक नया पेज ओपन हो जाएगा. नए पेज पर अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की पूरी जानकारी दर्ज करने की जरूरत है. इसके बाद Get Report पर क्लिक करें. यहां आपको सभी लाभार्थी किसानों की लिस्ट मिलेगी. जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel