[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business मार्च तक आ सकती है PM-Kisan की अगली किस्त, ऐसे करें चेक

मार्च तक आ सकती है PM-Kisan की अगली किस्त, ऐसे करें चेक

0
मार्च तक आ सकती है PM-Kisan की अगली किस्त, ऐसे करें चेक
PM Kisan 22nd Instalment Update

PM Kisan 22nd Instalment Update: देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी होने के बाद, अब सभी की नजरें 22वीं किस्त पर टिकी हैं. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो सरकार फरवरी से मार्च 2026 के बीच किसानों के खाते में 2,000 रुपये ट्रांसफर कर सकती है.

क्या आपकी ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी है?

अगर आप चाहते हैं कि अगली किस्त बिना किसी रुकावट के आपके बैंक खाते में आए, तो e-KYC करवाना अनिवार्य है. आप इसे घर बैठे PM-Kisan पोर्टल पर जाकर अपने आधार नंबर और मोबाइल OTP के जरिए पूरा कर सकते हैं. इसके अलावा, आप PM-KISAN मोबाइल ऐप का उपयोग करके फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए भी अपनी केवाईसी अपडेट कर सकते हैं.

किस्त रुकने का डर किसे है?

सरकार ने साफ कर दिया है कि कुछ लोगों को अगली किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है. अगर आपके परिवार में एक से ज्यादा सदस्य (जैसे पति और पत्नी दोनों) इस योजना का लाभ ले रहे हैं, या आपने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है, तो आपका पैसा रुक सकता है. ऐसे मामलों में सरकार पहले फिजिकल वेरिफिकेशन यानी भौतिक सत्यापन करेगी, उसके बाद ही पैसा जारी होगा.

पैसे पाने के लिए क्या करना होगा?

अपनी किस्त सुरक्षित करने के लिए इन 4 बातों का खास ख्याल रखें:

  1. अपनी e-KYC तुरंत पूरी करें.
  2. चेक करें कि आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक है या नहीं.
  3. अपने जमीन के रिकॉर्ड (Land Records) को पोर्टल पर अपडेट रखें.
  4. पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस (KYS) चेक करें कि कहीं कोई गलती तो नहीं है.

ये भी पढ़ें: India-US trade deal: 500 अरब डॉलर का आंकड़ा क्यों नहीं है डराने वाला ? गोयल ने समझाया गणित

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel