[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business 2000 रुपए चाहिए तो तुरंत करें ये काम, जानें कब तक आ सकती है किसानों की अगली किस्त

2000 रुपए चाहिए तो तुरंत करें ये काम, जानें कब तक आ सकती है किसानों की अगली किस्त

0
2000 रुपए चाहिए तो तुरंत करें ये काम, जानें कब तक आ सकती है किसानों की अगली किस्त
PM Kisan 22nd Installment

PM Kisan 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है. साल 2026 की पहली और योजना की अगली किस्त अब किसी भी वक्त जारी की जा सकती है. उम्मीद लगाए जा रहे हैं कि फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च की शुरुआत में सरकार करोड़ों किसानों के बैंक खातों में पैसा क्रेडिट कर देगी.

कब तक खाते में आ सकती है 22वीं किस्त?

योजना के कैलेंडर के हिसाब से हर 120 दिन (4 महीने) में ₹2,000 की राशि दी जाती है. चूंकि पिछली मदद नवंबर 2025 में मिली थी, इसलिए तकनीकी रूप से अगली किस्त का समय अब हो चुका है. हालांकि, फाइनल तारीख की मुहर लगना अभी बाकी है.

इन 2 गलतियों से रुक सकता है आपका पैसा

अगर आप चाहते हैं कि आपके बैंक अकाउंट में बिना देरी पैसा आए, तो ये दो काम तुरंत जांच लें:

  • अगर पोर्टल पर आपका केवाईसी पेंडिंग है, तो लिस्ट में नाम होने के बावजूद पैसा अटक जाएगा. इसे आप फोन से या CSC सेंटर जाकर करवा सकते हैं.
  • पैसा सीधे आधार के जरिए भेजा जाता है, इसलिए चेक करें कि आपका बैंक खाता आधार से जुड़ा है या नहीं.

इन लोगों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

सरकार ने कुछ वर्ग के लोगों को इस 6,000 रुपए सालाना मदद से बाहर रखा है:

  • जो लोग इनकम टैक्स भरते हैं.
  • डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और सरकारी पदों पर बैठे लोग.
  • जिनकी मासिक पेंशन 10,000 रुपए से अधिक है.
  • जिनके नाम पर खेती की जमीन किसी संस्था या कंपनी के तौर पर रजिस्टर्ड है.

9 करोड़ किसानों को है बेसब्री से इंतजार

फरवरी 2019 में शुरू हुई इस स्कीम का मकसद छोटे किसानों को खाद और बीज खरीदने में मदद करना है. अब तक 21 किस्तें दी जा चुकी हैं और अब 22वीं किस्त के जरिए देश के लगभग 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को सीधा फायदा पहुँचाने की तैयारी है.

Also Read: बेटी हुई तो खाते में आएंगे इतने रुपए, जानें सरकार की इस स्कीम का कैसे उठाएं फायदा

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel