[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business अब किराए के घर को कहें बाय-बाय! PM आवास योजना के तहत बनेंगे 1 करोड़ नए मकान; जानिए आवेदन करने का तरीका

अब किराए के घर को कहें बाय-बाय! PM आवास योजना के तहत बनेंगे 1 करोड़ नए मकान; जानिए आवेदन करने का तरीका

0
अब किराए के घर को कहें बाय-बाय! PM आवास योजना के तहत बनेंगे 1 करोड़ नए मकान; जानिए आवेदन करने का तरीका

PM Awas Yojana : अगर आप भी किसी शहर में किराए के मकान में रहते हैं या आर्थिक तंगी की वजह से अभी तक अपना खुद का घर नहीं बना पाए हैं, तो केंद्र सरकार आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आई है. सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के अगले चरण का आगाज कर दिया है.

इस योजना के तहत देश भर में 1 करोड़ नए शहरी परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है. आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से चलाई जा रही इस योजना का आधिकारिक ऐलान इसके ‘एक्स’ (ट्विटर) हैंडल पर भी शेयर किया गया है, जिसमें लोगों से जल्द से जल्द आवेदन करने की अपील की गई है.

कौन-कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ? (Eligibility)

इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के अपने घर का सपना पूरा करना है. इसके तहत निम्नलिखित श्रेणियों को प्राथमिकता दी जाएगी.

  • बिना पक्के मकान वाले परिवार: योजना का लाभ केवल उन्हीं शहरी परिवारों को मिलेगा जिनके पास देश में कहीं भी अपना कोई पक्का मकान नहीं है.
  • EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): समाज के सबसे पिछड़े और गरीब परिवारों को इसमें पहली प्राथमिकता मिलेगी.
  • LIG (निम्न आय वर्ग): कम और मध्यम आय वाले परिवारों को भी इस योजना के दायरे में रखा गया है ताकि वे भी अपना मकान ले सकें.

आवेदन करने के लिए कौन से दस्तावेज हैं जरूरी ?

PMAY-U 2.0 का फॉर्म भरने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पास नीचे दिए गए सभी डॉक्यूमेंट्स एकदम तैयार हों, ताकि आवेदन के समय कोई दिक्कत न आए.

  • आवेदक का पहचान और नागरिकता विवरण (जैसे आईडी कार्ड)
  • परिवार के सभी सदस्यों का पहचान विवरण
  • आवेदक का चालू/एक्टिव बैंक खाता (Bank Account Details)
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • जमीन से जुड़े जरूरी कागजात (यदि आप अपनी जमीन पर घर बना रहे हैं)

कैसे करें आवेदन ?

अगर आप इस योजना की सभी शर्तों को पूरा करते हैं, तो आवेदन करने के दो बेहद आसान तरीके हैं.

  • पहला तरीका (Online Portal): आप सीधे योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmay-urban.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.
  • दूसरा तरीका (QR Code): मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आधिकारिक पोस्ट में दिए गए QR कोड को अपने मोबाइल से स्कैन करके भी सीधे आवेदन पेज पर पहुंचा जा सकता है.

Also Read : धान-गेहूं छोड़िए, ड्रैगन फ्रूट उगाइए! बिहार सरकार दे रही है ₹2.70 लाख की बंपर सब्सिडी; ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article कोचिंग की छुट्टी होने के बाद पटना पुलिस खान सर पर कस सकती है शिकंजा, प्रशासन ने की ये अपील
Next article सीवान : एसपी ने प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel