[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business फिजिक्सवाला के शेयरों में 3% की गिरावट, निवेशकों में मची हलचल

फिजिक्सवाला के शेयरों में 3% की गिरावट, निवेशकों में मची हलचल

0
फिजिक्सवाला के शेयरों में 3% की गिरावट, निवेशकों में मची हलचल
फिजिक्सवाला शेयर प्राइस

Physicswallah Share Price: एडटेक सेक्टर की दिग्गज कंपनी फिजिक्स वाला (PhysicsWallah) के लिए आज का दिन यानी गुरुवार 26 फरवरी मुश्किलों भरा रहा है. कंपनी के शेयर आज 3% से ज्यादा गिरकर 89.05 रुपये पर आ गए है. पिछले चार दिनों में से तीन दिन स्टॉक लाल निशान में ही बंद हुआ है. आलम यह है कि कंपनी का मार्केट कैप अब गिरकर 25,451 करोड़ रुपये रह गया है, जो लिस्टिंग के समय करीब 45,975 करोड़ रुपये था.

Physicswallah Share Price: क्या स्टॉक बहुत ज्यादा सस्ता हो गया है?

टेक्निकल चार्ट्स के मुताबिक, शेयर अभी ओवरसोल्ड जोन में है. इसका RSI 27.4 है. आमतौर पर जब RSI 30 से नीचे जाता है, तो माना जाता है कि स्टॉक अपनी कीमत से काफी नीचे गिर चुका है. हालांकि, शेयर अपने 5-दिन से लेकर 30-दिन तक के सभी शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है, जो फिलहाल कमजोरी का संकेत है.

Physicswallah Share Price: गिरावट की असली वजह क्या है?

इस गिरावट के पीछे एक बड़ी वजह लॉक-इन पीरियड का खत्म होना भी माना जा रहा है. 12 फरवरी को कंपनी का तीन महीने का लॉक-इन पीरियड खत्म हुआ, जिससे 7 करोड़ से ज्यादा शेयर बाजार में ट्रेडिंग के लिए फ्री हो गए. इसके अलावा, कंपनी का शेयर अब अपने 109 रुपये के इश्यू प्राइस (IPO Price) से भी काफी नीचे आ चुका है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है.

क्या है कंपनी का फ्यूचर प्लान?

कंपनी के को-फाउंडर प्रतीक माहेश्वरी का कहना है कि वे अगले 12 महीनों में कंपनी को मुनाफे (Profit) में लाने का लक्ष्य रख रहे हैं. फिजिक्स वाला का फोकस अब दक्षिण भारत और 11 क्षेत्रीय भाषाओं में विस्तार करने पर है. फिलहाल कंपनी की 52% कमाई ऑनलाइन से और बाकी ऑफलाइन सेंटर्स से आती है. कंपनी का इरादा आने वाले सालों में 30% से ज्यादा की ग्रोथ रेट बनाए रखने का है.

एक्सपर्ट्स की क्या है राय?

बाजार के जानकारों में इसे लेकर मिली-जुली राय है. वर्तमान में दो बड़े एनालिस्ट इस स्टॉक पर नजर रख रहे हैं, जिनमें से एक ने खरीदने (Buy) की सलाह दी है और दूसरे ने बेचने (Sell) की. 2016 में यूट्यूब से शुरू हुआ अलख पांडे का यह सफर अब शेयर बाजार की उतार-चढ़ाव भरी लहरों के बीच है.

ये भी पढ़ें: ग्लोबल मार्केट के अच्छे संकेतों से चमका बिटकॉइन, निवेशकों को अब बड़े रिकॉर्ड का इंतजार

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article झारखंड का अनोखा मंदिर, जहां बसता है मां का निराकार स्वरूप
Next article चाय का बढ़ाना है स्वाद, तो मिनटों में बना लें स्टफ्ड मशरूम
Avatar Of Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel