[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business 11 नवंबर को आएगा फिजिक्सवाला का IPO, 13 नवंबर तक किए जा सकेंगे आवेदन

11 नवंबर को आएगा फिजिक्सवाला का IPO, 13 नवंबर तक किए जा सकेंगे आवेदन

0
11 नवंबर को आएगा फिजिक्सवाला का IPO, 13 नवंबर तक किए जा सकेंगे आवेदन
फिजिक्सवाला के फाउंडर अलख पांडेय

IPO: एडटेक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फिजिक्सवाला 11 नवंबर को अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लेकर आ रही है. कंपनी ने बताया कि वह इस आईपीओ के जरिए लगभग 3,480 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है, जिससे उसके विस्तार और नए केंद्रों की स्थापना को रफ्तार मिलेगी. निवेशक इस आईपीओ के लिए 13 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि एंकर निवेशकों को शेयर 10 नवंबर को आवंटित किए जाएंगे.

आईपीओ में नया इश्यू और ओएफएस शामिल

सेबी के पास जमा कराए गए दस्तावेजों के अनुसार, इस आईपीओ में 3,100 करोड़ रुपये के नए शेयरों का इश्यू और 380 करोड़ रुपये तक की ओएफएस (ऑफर फॉर सेल) पेशकश शामिल है. ओएफएस के तहत कंपनी के दोनों प्रमोटर (अलख पांडे और प्रतीक बूब) 190-190 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचेंगे. वर्तमान में दोनों के पास कंपनी में 40.31% हिस्सेदारी है.

नए केंद्रों और विस्तार पर खर्च होगा पैसा

कंपनी ने बताया कि आईपीओ से मिलने वाली राशि का बड़ा हिस्सा अपने ऑफलाइन और हाइब्रिड शिक्षण केंद्रों के विस्तार में लगाएगी. लगभग 460.5 करोड़ रुपये नए केंद्रों की स्थापना पर खर्च किए जाएंगे. 548.3 करोड़ रुपये मौजूदा केंद्रों के लीज भुगतान के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे. इसके अलावा, कंपनी अपनी सहायक इकाई जाइलम लर्निंग में 47.2 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इसमें 31.6 करोड़ रुपये नए केंद्रों के लिए और 15.5 करोड़ रुपये छात्रावास और लीज भुगतान पर खर्च किए जाएंगे.

वित्तीय प्रदर्शन में सुधार

वित्त वर्ष 2024-25 में फिजिक्सवाला का घाटा घटकर 243 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले वर्ष यह 1,131 करोड़ रुपये था. वहीं, कंपनी का राजस्व बढ़कर 2,887 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 1,941 करोड़ रुपये था. यह दर्शाता है कि कंपनी न केवल नुकसान घटाने में सफल रही है, बल्कि राजस्व में शानदार वृद्धि दर्ज की है.

प्रमुख निवेशक और प्रबंधन टीम

फिजिक्सवाला को वेस्टब्रिज कैपिटल, हॉर्नबिल और जीएसवी वेंचर्स जैसे बड़े निवेशकों का समर्थन प्राप्त है. कंपनी ने अपने आईपीओ के प्रबंधन के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, जेपी मॉर्गन इंडिया, गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज और एक्सिस कैपिटल को नियुक्त किया है.

इसे भी पढ़ें: 100 रुपये में पानी बोतल, 700 रुपये में कॉफी? मल्टीप्लेक्स की मनमानी रेट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

निवेशकों के लिए अहम कदम

नोएडा स्थित फिजिक्सवाला की रणनीति आने वाले वर्षों में अपने शिक्षण मॉडल को और विस्तारित करने, ऑफलाइन उपस्थिति बढ़ाने और एडटेक सेक्टर में तकनीकी इनोवेशन को मजबूत करने पर केंद्रित है. कंपनी का यह आईपीओ न केवल निवेशकों के लिए अवसर है, बल्कि भारत के एडटेक उद्योग के विकास का एक अहम कदम भी साबित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: जेएम फाइनेंशियल ने Paytm पर जताया भरोसा, 1,470 रुपये टारगेट प्राइस पर ‘बाय’ रेटिंग रखी बरकरार

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article कल खुलेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज
Next article मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की खींची गयी लकीर : चिराग पासवान
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel