[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business अब PF Transfer करना हुआ आसान, बार-बार EPFO का चक्कर लगाने से मिलेगा छुटकारा

अब PF Transfer करना हुआ आसान, बार-बार EPFO का चक्कर लगाने से मिलेगा छुटकारा

0
अब PF Transfer करना हुआ आसान, बार-बार EPFO का चक्कर लगाने से मिलेगा छुटकारा
नौकरी बदलते समय अब PF अकाउंट आसानी से ऑनलाइन ट्रांसफर किया जा सकता है.

PF Transfer: क्या आप नौकरी बदल रहे हैं और अपने PF अकाउंट को नए इम्प्लॉइअर के पास ट्रांसफर करना चाहते हैं? पहले यह प्रॉसेस थोड़ा पेचीदा था, लेकिन अब EPFO ने इसे ऑनलाइन बहुत सरल बना दिया है. अब फिजिकल रूप से फॉर्म 13 भरने की जरूरत नहीं पड़ती है. सिर्फ कुछ क्लिक में आपका PF बैलेंस नए अकाउंट में ट्रांसफर हो सकता है और आपको चक्रवृद्धि ब्याज (Compounding Benefit) का लाभ भी मिलता है.

कैसे होगा PF ऑनलाइन ट्रांसफर ?

सबसे पहले आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिव होना चाहिए और आधार, बैंक खाते व मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए. EPFO के मेंबर पोर्टल पर लॉगिन करके आप ‘एक सदस्य, एक PF अकाउंट’ सेवा के तहत ट्रांसफर रिक्वेस्ट कर सकते हैं. इसमें आपको अपनी पर्सनल और रोजगार संबंधी जानकारी वेरिफाई करनी होगी. इम्प्लॉइअर को सेलेक्ट करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP डालकर प्रोसेस को प्रमाणित(prove) किया जाता है. इसके बाद फॉर्म 13 भरकर सबमिट कर दिया जाता है.

क्या नियम जानना जरूरी है?

PF ट्रांसफर के लिए पुराने इम्प्लॉइअर को अपनी नौकरी की एग्जिट डेट सिस्टम में अपडेट करनी होगी. ध्यान रहे, एक PF अकाउंट के लिए सिर्फ एक ट्रांसफर रिक्वेस्ट ही की जा सकती है. अगर ट्रांसफर ऑनलाइन किया जाता है, तो फिजिकल फॉर्म 13 जमा करने की आवश्यकता नहीं है. कुछ मामलों में ऑफलाइन प्रोसेस जरूरी हो सकता है.

क्या है एक PF अकाउंट रखने के फायदे ?

एक ही PF अकाउंट होने से आपका रिटायरमेंट फंड तेजी से बढ़ता है और चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ मिलता है. इसके अलावा, यह आपको टैक्स बचत में मदद करता है और अपने वित्तीय भविष्य को समझकर बेहतर निर्णय लेने में आसान बनाता है.

नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर की सुविधा अब युवा कर्मचारियों के लिए समय और मेहनत दोनों बचाने वाली साबित हो रही है. ऑनलाइन प्रोसेस की सरलता और सुरक्षित ट्रांसफर से अब हर कर्मचारी अपने भविष्य के लिए एक स्मार्ट कदम उठा सकता है.

ALSO READ: Lakshmi Mittal ने क्यों छोड़ा ब्रिटेन, स्टील किंग के पास कितनी है संपत्ति?

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article फुटबॉल में चैंपियन, टेबल टेनिस में जीता कांस्य पदक
Next article मेटामॉर्फोसिस 3.0 की तैयारी तेज
Avatar Of Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel